Gita Gopinath, Mark Zandi की बड़ी वॉर्निंग, अमेरिका मंदी की जद में भारत के लिए भी बड़ा खतरा
वॉल स्ट्रीट में रिकॉर्ड तेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों की तूफानी कमाई और शेयर बाजार में लगातार हाई. ऊपर से देखने पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत नजर आती है. लेकिन इस चमक के पीछे एक ऐसी हकीकत छिपी है जिसने दुनिया के बड़े इकोनॉमिस्ट की चिंता बढ़ा दी. मशहूर इकोनॉमिस्ट मार्क जंडी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका मंदी के बेहद करीब पहुंच चुका है और अगले 12 महीनों में रिसेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.
उनका कहना है कि स्टॉक मार्केट की चमक और आम लोगों की आर्थिक हालात के बीच खतरनाक डिस्कनेक्ट पैदा हो गया है. महंगाई कमजोर होती आमदनी बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशंस और महंगे तेल के बीच अब सवाल यही है कि क्या दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एक नए आर्थिक तूफान की तरफ बढ़ रही है या नहीं?