Trump Gold Card का हाल खराब! 5 महीने में बिका सिर्फ 1 कार्ड, नहीं मिल रहे खरीदार
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाया गया ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम फ्लॉप होता दिख रहा है. यह अमीर और प्रतिभाशाली लोगों को अमेरिका में रहने और काम करने का मौका देने के लिए बनाया गया था. शुरुआत में दावा किया गया था कि हजारों लोग इस स्कीम के लिए आवेदन कर रहे हैं. लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार अब तक सिर्फ एक व्यक्ति को ही यह वीजा मिला है.

Gold Card Flop: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाया गया ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम फ्लॉप होता दिख रहा है. यह प्रोग्राम शुरुआती हाइप के बावजूद धीमी रफ्तार पकड़ रहा है. यह अमीर और प्रतिभाशाली लोगों को अमेरिका में रहने और काम करने का मौका देने के लिए बनाया गया था. शुरुआत में दावा किया गया था कि हजारों लोग इस स्कीम के लिए आवेदन कर रहे हैं.
लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार 5 महीनें में अब तक सिर्फ एक व्यक्ति को ही यह वीजा मिला है. हालांकि सरकार का कहना है कि कई आवेदन अभी जांच के चरण में हैं. यह योजना “America First” नीति का हिस्सा है, जिसका मकसद विदेशी निवेश और टैलेंट को अमेरिका लाना है.
क्या है Gold Card वीजा
Gold Card एक खास वीजा प्रोग्राम है. इसमें कोई भी विदेशी नागरिक 10 लाख डॉलर देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है. यह ग्रीन कार्ड जैसा ही है, लेकिन इसमें नागरिकता और वोटिंग का अधिकार नहीं मिलता. सरकार के अनुसार अभी तक सिर्फ 1 व्यक्ति को ही यह वीजा मिला है.
पहले दावा किया गया था कि करीब 1300 आवेदन मिल चुके हैं. लेकिन अब भी ज्यादातर आवेदन जांच में हैं. इस योजना का मकसद अमीर और टैलेंटेड लोगों को अमेरिका में लाना है. सरकार चाहती है कि इससे निवेश बढ़े और अर्थव्यवस्था मजबूत हो.
किन लोगों को मिलेगा यह वीजा
यह वीजा खास तौर पर अमीर लोगों, निवेशकों और प्रोफेशनल्स के लिए है. साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इस वीजा के लिए करीब 10 लाख डॉलर यानी करोड़ों रुपये देने होंगे. इसके अलावा कुछ प्रोसेसिंग फीस भी देनी होती है.
EB-1 और EB-2 वीजा की जगह लेगा
सरकार का कहना है कि यह नया वीजा पुराने EB-1 और EB-2 वीजा की जगह ले सकता है. ये दोनों वीजा ग्रीन कार्ड के लिए इस्तेमाल होते हैं. Gold Card के अलावा “Trump Platinum Card” और “Corporate Gold Card” भी लॉन्च किए गए हैं. इनके जरिए अलग-अलग सुविधाएं दी जाएंगी. Gold Card वीजा एक बड़ा और नया प्रयोग है. लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत कमजोर रही है. आने वाले समय में यह योजना कितनी सफल होगी, यह देखना बाकी है.