FASTag से जुड़े नियम में बदलाव, KYV की जरूरत हुई खत्म
नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही वाहन मालिकों के लिए FASTag से जुड़ी एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब FASTag लेने या इस्तेमाल करने के लिए KYV यानी Know Your Vehicle की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है. 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले इस बदलाव के बाद नेशनल हाईवे पर सफर करना पहले के मुकाबले और आसान हो जाएगा. अब तक FASTag जारी कराने के दौरान वाहन से जुड़ी KYV प्रक्रिया कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती थी, जिससे FASTag एक्टिवेशन में देरी होती थी या आवेदन अटक जाता था.
नए नियम के तहत KYV की अनिवार्यता हटने से FASTag जारी करने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी. इससे खासतौर पर उन वाहन मालिकों को फायदा मिलेगा, जिन्हें बार-बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या टेक्निकल कारणों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. FASTag से जुड़े इस बदलाव का मकसद टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को और सुचारु बनाना, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और हाईवे पर यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है.
More Videos
75000 रुपए तक महंगी हो सकती है गाड़ियां, BS-VII लागू होने से पहले बढ़ने लगी चिंता!
पुरानी गाड़ियों की सेल्स में धुआंधार तेजी, क्या इस फेस्टिव सीजन में ठंडा पड़ेगा नई कारों का बाजार?
Motor Insurance: IRDAI के नए प्लान से कार खरीदने वालों को मिलेगी राहत, सस्ता हो सकता है बीमा
