गर्मियों में कितनी होनी चाहिए कार के टायरों में हवा – Money9live
HomeAutoHow much air pressure should car tires have during the summer
गर्मियों में कितनी होनी चाहिए कार के टायरों में हवा
गर्मियों में कार के टायरों में सही हवा होना बेहद जरूरी है, क्योंकि तापमान बढ़ने से टायर का प्रेशर बदल जाता है. ज्यादा या कम हवा दोनों ही स्थिति में टायर फटने और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ता है. आमतौर पर 28 से 34 PSI सही माना जाता है, लेकिन हमेशा गाड़ी के मैनुअल के अनुसार ठंडे टायर में प्रेशर चेक करना चाहिए.
गर्मी के मौसम में कार चलाते समय टायरों में कितनी हवा होनी चाहिए, यह जानना बेहद जरूरी है. तापमान बढ़ने के साथ टायर के अंदर का प्रेशर भी बदलता है, जिससे गाड़ी की पकड़, माइलेज और सेफ्टी पर सीधा असर पड़ता है. अगर टायर में हवा ज्यादा या कम हो जाए तो यह छोटा सा फर्क बड़े हादसे का कारण बन सकता है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले सही टायर प्रेशर जानना और उसे बनाए रखना बहुत जरूरी है.
1 / 5
गर्मी बढ़ते ही टायर के अंदर की हवा फैलने लगती है, जिससे प्रेशर अपने आप बढ़ जाता है. इसलिए सुबह भरा गया प्रेशर दोपहर में ज्यादा हो सकता है. अगर टायर में जरूरत से ज्यादा हवा है तो वह सख्त हो जाता है और सड़क पर पकड़ कम हो जाती है, जिससे ब्रेकिंग और कंट्रोल प्रभावित होता है.
2 / 5
कम हवा वाला टायर ज्यादा दबकर चलता है, जिससे वह तेजी से गर्म होता है और उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है. गर्मियों में आमतौर पर 28 से 34 PSI के बीच टायर प्रेशर सही माना जाता है, लेकिन सटीक जानकारी के लिए कार के मैनुअल को जरूर देखें.
3 / 5
टायर प्रेशर हमेशा ठंडी अवस्था में यानी सुबह चेक करना चाहिए, क्योंकि चलते समय टायर गर्म होकर गलत रीडिंग दे सकता है.
4 / 5
टायर की हालत भी उतनी ही जरूरी है. अगर टायर घिस चुका है या उसमें दरारें हैं तो सही प्रेशर भी पूरी सेफ्टी नहीं दे पाएगा. ऐसे में सही टायर प्रेशर रखने से गाड़ी की पकड़ बेहतर रहती है, माइलेज सही मिलता है और सफर सुरक्षित रहता है.