Level 2 Pro ADAS और 80 सेफ्टी फीचर्स, आज लॉन्च होगी Hyundai Bayon

Upcoming SUV: आज ग्राहकों के लिए नई Hyundai Bayon लॉन्च होने वाली है, लॉन्च से पहले इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है. केवल यही नहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस गाड़ी में मिलने वाली कुछ खूबियां भी कंफर्म हो गई हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ये गाड़ी कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड हो सकती है.

हुंडई एसयूवी Image Credit: हुंडई

Hyundai Bayon Launch Today: हुंडई आज अपनी नई एसयूवी बेयॉन को ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाली है. इस गाड़ी की बुकिंग लॉन्च से पहले ही 11000 रुपए के बुकिंग अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है, इस एसयूवी को कंपनी की साइट या नजदीकी डीलर से बुक कर सकते हैं. इस गाड़ी को Venue और Creta के बीच में प्लेस किया जाएगा और इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है.

Hyundai Bayon Safety Features

ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस एसयूवी के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है जैसे कि इस कार में स्टैंडर्ड सभी वेरिएंट्स में 35 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे और वेरिएंट के हिसाब से ये 80 फीचर्स तक बढ़ते चले जाएंगे. इस एसयूवी में हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग्स, ESC, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर, थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट्स, रोलओवर सेंसर और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स हर वेरिएंट में मिलेंगे. इस गाड़ी के स्ट्रक्चर में 69 फीसदी एडवांस मल्टी ग्रेड हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है और कंपनी का कहना है कि इसे ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म फाइव-स्टार इंडियन सेफ्टी स्टैंडर्ड के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

Gaadiwaadi के मुताबिक, बेयॉन के टॉप वेरिएंट्स में स्मार्टसेंस लेवल 2 प्रो ADAS के साथ 23 ड्राइवर असिस्टेंस फंक्शन, तीन रडार और 12 पार्किंग सेंसर मिलते हैं. हाईवे ड्राइविंग असिस्ट, नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन-कीपिंग असिस्टेंस और सेफ एग्जिट वार्निंग इस सुइट का हिस्सा हैं. एक सराउंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक भी हैं.

इंजन डिटेल्स

बेयॉन में नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5 लीटर फोर-सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन है जो 115PS पावर और 143.8Nm टॉर्क जेनरेट करता है और ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6 स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन शामिल हैं. iVT वर्जन में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइव मोड, पैडल शिफ्टर्स, तेज ओवरटेकिंग रिस्पॉन्स के लिए डैश बूस्ट मोड और स्पोर्टी ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलती है.

इस एसयूवी में 12.3 इंच की दो डिस्प्ले मिलेगी, हुंडई का कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट NVIDIA हार्डवेयर पर चलता है और बेयॉन कंपनी का पहला इंडिया मॉडल बन गया है जिसे Perplexity और SoundHound AI से सपोर्टेड एक जेनरेटिव AI वॉइस असिस्टेंट मिलेगा. इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, Bose ऑडियो, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर और एक रियर सेंटर आर्मरेस्ट मिलेगा.

ये भी पढ़ें- फुल चार्ज में दौड़ेगा 146km, 1 लाख से सस्ता है Hero का ये Electric Scooter