₹10-20 हजार नहीं… Hyundai की इन 8 कारों पर मिल रहा ₹1.05 लाख तक डिस्काउंट, Creta से i20 तक शामिल
Hyundai ने इस महीने अपनी कई गाड़ियों पर बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है. खास बात यह है कि कंपनी कुछ मॉडल्स पर ₹1 लाख से ज्यादा तक की छूट दे रही है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सकता है. हालांकि, एक तरफ जहां छूट मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने कीमतों में करीब 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी कर दी है.

Hyundai car Discounts: अगर आप मई 2026 में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Hyundai ने इस महीने अपनी कई गाड़ियों पर बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है. खास बात यह है कि कंपनी कुछ मॉडल्स पर ₹1 लाख से ज्यादा तक की छूट दे रही है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सकता है. हालांकि, एक तरफ जहां छूट मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने कीमतों में करीब 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी कर दी है.
ऐसे में ग्राहकों के लिए यह सही समय हो सकता है कि वे ऑफर्स का फायदा उठाकर कार खरीद लें. Creta, i20, Verna, Alcazar और Grand i10 Nios जैसे पॉपुलर मॉडल्स पर अलग-अलग तरह के फायदे दिए जा रहे हैं. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज ऑफर और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है.
| कार का नाम | अधिकतम डिस्काउंट (मई 2026) |
|---|---|
| Hyundai Creta | ₹1.05 लाख तक |
| Hyundai Grand i10 Nios | ₹80,000 तक |
| Hyundai Alcazar | ₹75,000 (पेट्रोल) / ₹45,000 (डीजल) |
| Hyundai Creta Electric | ₹70,000 तक |
| Hyundai i20 | ₹65,000 तक |
| Hyundai Verna | ₹55,000 तक |
| Hyundai Exter | ₹40,000 तक |
| Hyundai Aura | ₹15,000 (पेट्रोल) / ₹10,000 (CNG) |
Creta पर सबसे ज्यादा छूट
Hyundai की सबसे पॉपुलर SUV Hyundai Creta पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इस पर कुल मिलाकर ₹1.05 लाख तक की छूट दी जा रही है. Creta अपने शानदार फीचर्स, स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.
Grand i10 Nios और Alcazar पर ऑफर
Hyundai Grand i10 Nios पर ₹80,000 तक की छूट मिल रही है. यह एक आसान और स्मूद चलने वाली कार है, जो शहर के लिए अच्छी मानी जाती है. वहीं Hyundai Alcazar पर पेट्रोल वेरिएंट में ₹75,000 और डीजल में ₹45,000 तक का फायदा मिल रहा है.
Creta Electric और i20 पर भी बचत
इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Creta Electric पर ₹70,000 तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा Hyundai i20 पर ₹65,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यह कार फीचर्स और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है.
Verna और Exter पर ऑफर
सेडान Hyundai Verna पर ₹55,000 तक का फायदा मिल रहा है. यह कार अपने दमदार इंजन और स्टाइल के लिए पसंद की जाती है. वहीं Hyundai Exter पर ₹40,000 तक की छूट मिल रही है.
Aura पर कम छूट
Hyundai Aura पर पेट्रोल वेरिएंट में ₹15,000 और CNG वेरिएंट में ₹10,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. Hyundai इस महीने ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है. लेकिन कीमत बढ़ने से पहले सही फैसला लेना जरूरी है. अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.