फरवरी 2026 में कार खरीदने का जबरदस्त मौका, Hyundai दे रही है 75000 रुपये तक की डिस्काउंट; देखें लिस्ट

फरवरी 2026 में Hyundai कार खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है. Hyundai Motor India ने Verna, i20, Exter और Grand i10 Nios जैसे चुनिंदा मॉडलों पर 75,000 रुपये तक की डिस्काउंट की घोषणा की है. ये ऑफर 28 फरवरी 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक मान्य हैं. Verna पर सबसे ज्यादा 73,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.

हुंडई Image Credit: Getty image

Hyundai discounts: फरवरी 2026 में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. Hyundai Motor India ने अपने चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है. कंपनी इस महीने अलग–अलग सेगमेंट की कारों पर कुल मिलाकर 75,000 रुपये तक के फायदे दे रही है. ये ऑफर 28 फरवरी 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेंगे. हालांकि, छूट का पूरा लाभ मॉडल, वेरिएंट और शहर के हिसाब से अलग–अलग हो सकता है.

वर्ना पर सबसे ज्यादा फायदा

carwale की रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Verna पर इस महीने 73,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि वर्ना के फेसलिफ्ट वर्जन की स्पाई तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं और आने वाले महीनों में अपडेटेड मॉडल के लॉन्च की उम्मीद है. ऐसे में जो ग्राहक मौजूदा वर्जन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका माना जा रहा है. फेसलिफ्ट आने से पहले मौजूदा मॉडल पर मिल रही छूट कीमत के लिहाज से इसे और आकर्षक बना देती है.

i20 पर सेफ्टी और छूट का कॉम्बिनेशन

Hyundai i20 पर फरवरी में 48,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. हाल ही में इस हैचबैक को बड़ा सेफ्टी अपडेट मिला है, जिसमें सभी वेरिएंट में छह स्टैंडर्ड एयरबैग शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही शुरुआती कीमत को भी पहले से ज्यादा किफायती बनाया गया है. मौजूदा छूट के साथ i20 उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन जाती है, जो स्टाइल, सेफ्टी और वैल्यू का संतुलन चाहते हैं. यह मॉडल Tata Altroz, Maruti Suzuki Baleno और Toyota Glanza जैसे विकल्पों को सीधी टक्कर देता है.

एंट्री लेवल सेगमेंट में भी ऑफर

Hyundai की एंट्री–लेवल माइक्रो SUV Exter पर 33,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. शहरी ग्राहकों के बीच इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है, खासकर युवाओं और पहली बार कार खरीदने वालों में. वहीं, Grand i10 Nios पर 48,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिससे यह एंट्री–लेवल हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाती है.

कुल फायदे 75,000 रुपये तक

कंपनी का कहना है कि कुछ मॉडलों और वेरिएंट्स पर कुल फायदे 75,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं, जिसमें GST में कमी जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, यह लाभ हर शहर में एक जैसे नहीं होंगे. स्टॉक की उपलब्धता, डीलर–लेवल स्कीम और चुने गए वेरिएंट के आधार पर ऑफर घट–बढ़ सकता है.

खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें

Hyundai ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर ऑफर का पूरा ब्रेकअप और शर्तें जरूर समझ लें. अगर आप फरवरी 2026 में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Hyundai के ये डिस्काउंट ऑफर बजट और वैल्यू दोनों के लिहाज से अच्छा मौका साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में आने वाली 7-सीटर कारों की भरमार, फैमिली SUV सेगमेंट में बढ़ेगा मुकाबला; यहां चेक करें पूरी लिस्ट