Hyundai Exter vs Tata Punch: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन है नंबर 1? जानें पूरी डिटेल्स

Hyundai Exter और Tata Punch facelift के बीच मुकाबला माइक्रो SUV सेगमेंट में और दिलचस्प हो गया है. दोनों गाड़ियां कम कीमत में SUV जैसा लुक, बेहतर फीचर्स और सिटी-फ्रेंडली साइज ऑफर करती हैं. Exter जहां प्रीमियम डिजाइन और स्मूद इंजन के साथ आती है, वहीं Punch ज्यादा फीचर्स और टर्बो इंजन विकल्प के साथ आगे नजर आती है. कीमत, स्पेस, परफॉर्मेंस और फीचर्स के आधार पर यह तुलना आपको सही कार चुनने में मदद करेगी.

एक्सटर vs पंच Image Credit: money9live.com

Hyundai Exter vs Tata Punch: भारत के माइक्रो SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि हाल ही में Hyundai Exter और Tata Punch दोनों के facelift वर्जन बाजार में आ चुके हैं. ये दोनों ही गाड़ियां उन ग्राहकों को टारगेट करती हैं, जो कम कीमत में SUV जैसा लुक, बेहतर फीचर्स और सिटी-फ्रेंडली साइज चाहते हैं. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी गाड़ी आपके लिए ज्यादा वैल्यू देती है.

कीमत में कितना फर्क

Hyundai Exter की कीमत 5.80 लाख रुपये से 9.57 लाख रुपये के बीच है, जबकि Tata Punch की कीमत 5.60 लाख रुपये से 10.55 लाख रुपये तक जाती है. बेस वेरिएंट में Punch थोड़ी सस्ती है, लेकिन टॉप वेरिएंट में Exter करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती पड़ती है. यानी बजट के हिसाब से दोनों में टक्कर बराबरी की है.

साइज और स्पेस: कौन आगे

डायमेंशन की बात करें तो Tata Punch लंबाई और चौड़ाई में Exter से बड़ी है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस बेहतर लगती है. हालांकि Exter की ऊंचाई ज्यादा है और इसमें 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो Punch के 366 लीटर से ज्यादा है. इसका मतलब है कि Exter में सामान रखने की क्षमता बेहतर है, जबकि Punch में बैठने वाले यात्रियों को थोड़ी ज्यादा चौड़ाई का फायदा मिलता है.

विशेषताएँ Hyundai ExterTata Punch
लंबाई 3,830 mm3,876 mm
चौड़ाई 1,723 mm1,742 mm
ऊँचाई 1,643 mm1,615 mm
व्हीलबेस 2,450 mm2,445 mm
बूट स्पेस 391 लीटर366 लीटर

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों गाड़ियों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, साथ ही CNG ऑप्शन भी मिलता है. लेकिन Tata Punch यहां एक कदम आगे है, क्योंकि इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो ज्यादा पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. हालांकि Hyundai Exter का इंजन ज्यादा स्मूद और refined माना जाता है, जो सिटी ड्राइव के लिए बेहतर है.

विशेषताएँ Hyundai ExterTata Punch
इंजन 1.2-लीटर NA पेट्रोल
1.2-लीटर NA पेट्रोल + CNG
1.2-लीटर NA पेट्रोल
1.2-लीटर NA पेट्रोल + CNG
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल
पावर 83 PS (पेट्रोल)
69 PS (CNG)
87.8 PS (पेट्रोल)
73.4 PS (CNG)
120 PS (टर्बो-पेट्रोल)
टॉर्क 114 Nm (पेट्रोल)
95 Nm (CNG)
115 Nm (पेट्रोल)
103 Nm (CNG)
170 Nm (टर्बो-पेट्रोल)
ट्रांसमिशन 5-स्पीड MT
5-स्पीड AMT
5-स्पीड MT
5-स्पीड AMT
6-स्पीड MT

फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार?

फीचर्स के मामले में Tata Punch थोड़ी आगे नजर आती है. इसमें बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-ड्राइव मोड और बेहतर साउंड सिस्टम मिलता है. वहीं Exter में जरूरी सभी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन Punch का फीचर पैकेज ज्यादा प्रीमियम लगता है.

फीचर Hyundai ExterTata Punch
ऑटो हेडलैम्प हां (हैलोजन प्रोजेक्टर)हां (LED)
LED फॉगलैम्प नहींहां (कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ)
LED टेललैम्प हांहां (कनेक्टेड)
पहिए 15-इंच अलॉय व्हील16-इंच अलॉय व्हील
रूफ रेल्स हांहां
हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीटहांहां
एम्बिएंट लाइटिंग नहींहां
इंफोटेनमेंट स्क्रीन8-इंच टचस्क्रीन10.25-इंच टचस्क्रीन
वायरलेस Apple CarPlay / Android Autoहां (वायर्ड टू वायरलेस एडाप्टर के साथ)हां
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर7-इंच सेमी-डिजिटल7-इंच डिजिटल
वायरलेस फोन चार्जरहांहां
साउंड सिस्टम 4-स्पीकर सिस्टम8-स्पीकर सिस्टम
ऑटो-डिमिंग IRVMहांहां
क्रूज कंट्रोलहांहां
क्लाइमेट कंट्रोलऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोलऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
कीलेस एंट्री व पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉपहांहां
सनरूफसिंगल पेनसिंगल पेन
रियर-सेंटर आर्मरेस्टनहींहां
पैडल शिफ्टर्स हांहां
मल्टी-ड्राइव मोडनहींहां
कूल्ड ग्लवबॉक्स हांहां
कनेक्टेड कार टेकहांहां
एयरबैग 66
360-डिग्री कैमरानहींहां
ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)हांहां
हिल डिसेंट कंट्रोल नहींहां
हिल स्टार्ट असिस्ट हांहां
रेन सेंसिंग वाइपरनहींहां
रियर डिफॉगर हांहां
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)हांहां

यह भी पढ़ें: Suzuki ने लॉन्च किया नया Burgman Street 2026, TFT डिस्प्ले और कीलेस फीचर्स से लैस; जानें कीमत