16 जनवरी को आ रही Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV! पहली बार मिलेगा ये खास फीचर

Hyundai अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Ioniq P को भारत में 16 जनवरी को पेश करने जा रही है. यह सब-4 मीटर SUV होगी, जिसमें Pleos Connect सिस्टम, Apple CarPlay और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

प्रतीकात्मक फोटो Image Credit: AI Image

Hyundai Ioniq P Electric SUV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Hyundai अपनी नई SUV Ioniq P के साथ उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसे 16 जनवरी को पेश करेगी. यह एक सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे कॉम्पैक्ट SUV पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके डिजाइन में बॉक्सी लुक और पिक्सेल स्टाइल लाइट्स देखने को मिल सकती हैं. वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें नया Pleos Connect सिस्टम, वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है. Hyundai ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज के दो बैटरी वर्जन मिलेंगे.

Venue जैसा दिख सकता है SUV का डिजाइन

Hyundai Ioniq P का लुक काफी हद तक कंपनी की Venue SUV से मिलता-जुलता हो सकता है. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इसमें बॉक्सी डिजाइन, सीधा फ्रंट लुक और बंद ग्रिल दी जा सकती है. आगे की तरफ पिक्सेल स्टाइल LED DRLs और बड़े हेडलैंप मिलने की उम्मीद है. DRLs ऊपर और हेडलाइट्स बंपर के निचले हिस्से में हो सकती हैं.

इसके साइड में गोल व्हील आर्च, एयरो डिजाइन वाले अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल मिल सकते हैं. पीछे की तरफ स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर, झुकी हुई विंडशील्ड और पिक्सेल स्टाइल टेल लैंप दिए जा सकते हैं.

Pleos Connect सिस्टम होगा बड़ा आकर्षण

Ioniq P के केबिन में कंपनी कंफर्ट और टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दे सकती है. इसमें Pleos Connect सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसके साथ बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन और ड्राइवर के लिए छोटी डिस्प्ले दी जा सकती है. यह भारत में Hyundai की पहली कार हो सकती है, जिसमें Pleos सिस्टम मिलेगा. कंपनी इस टेक्नोलॉजी को आने वाली नई जनरेशन Creta में भी दे सकती है.

कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिल सकते हैं. इसके अलावा Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट की सुविधा भी दी जा सकती है.

ADAS से लेकर वेंटिलेटेड सीटों तक मिलेंगे फीचर्स

सेफ्टी के लिए Hyundai Ioniq P में लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें नया 4-डॉट मोर्स कोड मोटिफ वाला स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है. कंफर्ट फीचर्स की बात करें तो SUV में आगे वेंटिलेटेड सीटें, सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल सकता है. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग AC वेंट्स दिए जाने की भी संभावना है.

दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी SUV

Hyundai Ioniq P कंपनी के E-GMP (K) इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. हालांकि, इसके बैटरी और मोटर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके स्पेसिफिकेशन Hyundai Inster EV जैसे हो सकते हैं. Inster EV में 42kWh और 49kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनकी रेंज क्रमशः 300 किलोमीटर और 355 किलोमीटर है.

Hyundai ने पुष्टि की है कि Ioniq P में दो बैटरी वर्जन मिलेंगे. इनमें स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज मॉडल शामिल होंगे. हालांकि, भारत में मिलने वाली बैटरी क्षमता, मोटर पावर और रेंज की जानकारी कंपनी बाद में देगी.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 5 राइडिंग मोड्स और Google Maps जैसे फीचर्स, कीमत 4.89 लाख रुपये