JSW Group Car Market Entry : Maruti Suzuki, Tata, Mahindra Cars का क्‍या होगा?

भारत की ऑटो इंडस्ट्री में जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब सड़कों पर एक नई कार दौड़ती नजर आएगी, जो न Maruti Suzuki की होगी, न Tata Motors की और न ही Mahindra & Mahindra की. दरअसल, देश का बड़ा बिजनेस ग्रुप JSW Group अब ऑटो सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है. JSW Group अब तक स्टील, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत मौजूदगी रखता है, लेकिन अब कंपनी ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. इस एंट्री से मौजूदा दिग्गज कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.

अगर JSW की प्लानिंग सफल होती है, तो यह मार्केट में प्राइस, टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है. इससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

Short Videos