Car Price Hike from April 1: आम हो या खास कोई नहीं खरीद पाएगा अब कार!
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही ऑटो सेक्टर में ग्राहकों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. देश की कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जिससे अब आम से लेकर खास तक हर वर्ग के लिए कार खरीदना महंगा हो जाएगा. टाटा मोटर्स, होंडा, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज जैसी कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी थीं, वहीं अब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी इस सूची में शामिल होकर ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है.
कंपनियों का कहना है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट, मैन्युफैक्चरिंग खर्च और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के कारण यह फैसला लिया गया है. इसका सीधा असर एंट्री लेवल कारों से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब पहले से ही वाहन महंगे हो चुके हैं. ऐसे में नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम ग्राहकों के लिए ऑटो खरीद को और कठिन बना सकती है.
More Videos
FY26 में Auto Sector ने तोड़े सारे रिकॉर्ड | क्यों बढ़ रही है EV की डिमांड? | पूरी रिपोर्ट
JSW Motors ला रही पहली SUV कार, Maruti, Tata, M&M में हाहाकार!
Bharat Taxi की Cab Service आज से शुरू, Ola Uber Rapido की होगी छुट्टी?
