JSW Motors ला रही पहली SUV कार, Maruti, Tata, M&M में हाहाकार!

JSW Motors ने भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है. कंपनी ने अपनी पहली SUV का टीजर जारी किया है, जो Jetour T2 पर आधारित मॉडल मानी जा रही है. इस SUV को भारत में Diwali 2026 के आसपास लॉन्च करने की योजना है. इसका प्रोडक्शन महाराष्ट्र के Chhatrapati Sambhajinagar स्थित प्लांट में किया जाएगा. साथ ही कंपनी देशभर के प्रमुख शहरों में डीलरशिप नेटवर्क तैयार करने के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है, जिससे साफ है कि JSW लंबी पारी खेलने की तैयारी में है.

टीजर इमेज में SUV का फ्रंट डिजाइन काफी दमदार दिखता है. इसमें हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप्स, सर्कुलर लाइट यूनिट्स और पिक्सल-स्टाइल फॉग लैंप नजर आते हैं. अपराइट बोनट, मजबूत बंपर और मस्कुलर व्हील आर्च इसे बोल्ड स्टांस देते हैं. डिजाइन काफी हद तक Jetour T2 और Land Rover Defender से प्रेरित दिखता है. बताया जा रहा है कि यह मॉडल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकता है, जिससे यह Mahindra Thar, Tata और Maruti की SUV लाइनअप को सीधी चुनौती दे सकता है.

Short Videos