Punch की छुट्टी करने आ रही Maruti की नई SUV, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!

Upcoming SUV: अगले साल मारुति सुजुकी की नई एसयूवी आने वाली है, ये एसयूवी टाटा मोटर्स की पॉपुलर एसयूवी पंच को कड़ी टक्कर देगी. इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए आपको क्या-क्या मिलेगा, आइए जानते हैं.

एसयूवी Image Credit: टाटा मोटर्स

Maruti Suzuki अगले साल ग्राहकों के लिए नई माइक्रो एसयूवी लेकर आएगी जो टाटा पंच और हुंडई एक्सेंट को टक्कर देगी. कम कीमत और ज्यादा भरोसे के साथ मारुति की ये गाड़ी अलग हो सकती है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई Tata Punch की कुल बिक्री 8 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है. इसकी सफलता इंडस्ट्री, खासकर A-सेगमेंट में पहले से मौजूद दूसरे मास-मार्केट ब्रांड्स से छिपी नहीं है. मारुति सुजुकी, अगले साल 2027 में टाटा पंच को टक्कर देने वाली एक नई कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है.

नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी गाड़ी

Gaadiwaadi के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने जनवरी 2017 में इग्निस को उतारा था, इस मॉडल की ज्यादा डिमांड नहीं दिखी. कंपनी ने इसे 2026 की शुरुआत में बंद कर दिया और अब कंपनी की अपकमिंग एसयूवी को ‘मारुति Y43’ कोडनेम दिया गया है, टाटा पंच को टक्कर देने वाली नई कार को शुरू से डिजाइन किए जाने की संभावना है और यह एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है.

मारुति Y43 जापान के लिए डिजाइन की गई सुज़ुकी की कारों में से एक से प्रेरित हो सकती है. अगस्त में, इस मॉडल का एक कथित टेस्ट म्यूल हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुज़ुकी के नए प्लांट में देखा गया था और हालांकि यह सिर्फ एक धुंधला एरियल व्यू था.

190mm का हो सकता है ग्राउंड क्लीयरेंस

इस गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस बाकी गाड़ियों से अलग होगा, भारतीय सड़कों की स्थिति के अनुसार इसकी मांग बहुत अधिक होने की संभावना है. मारुति सुज़ुकी लगभग 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस देने की योजना बना सकती है, जो एक A-सेगमेंट कार के लिए काफी प्रभावशाली होगा. यह उम्मीद है कि कंपनी 16 इंच के एलॉय व्हील्स भी देगी.

संभावित सेफ्टी फीचर्स

मारुति Y43 में सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 50 वॉट से ज्यादा आउटपुट वाले हाई-पावर USB टाइप-सी पोर्ट, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Vi Recharge Plan: 35 रुपए में 7 दिन की वैलिडिटी, डेटा और 2 OTT का भी फायदा