न Mahindra-न Toyota, अगस्त में सबसे ज्यादा बिकी इस कंपनी की 7 सीटर कार

क्या आपको पता है कि 7 सीटर सेगमेंट में महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टोयोटा में से किस कंपनी की गाड़ी सबसे ज्यादा बिकती है? हम आज आपको टॉप 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो 7 सीटर ऑप्शन में बिक्री के मामले में सबसे ऊपर हैं.

अर्टिगा Image Credit: मारुति सुजुकी

7 Seater Car: आपका परिवार बड़ा है जिस वजह से नई 7 सीटर गाड़ी लेने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इस बात को जान लीजिए कि मार्केट में इस सेगमेंट में कौन-कौन सी गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है? हम आज आपको टॉप 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो 7 सीटर सेगमेंट में ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं.

Best Selling Cars: ये हैं टॉप 5 कारें

पहले पायदा पर Maruti Suzuki की ये गाड़ी: Gaadiwaadi के मुताबिक, पिछले महीने मारुति की पॉपुलर गाड़ी Ertiga की 18,516 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इस कार की 18,445 यूनिट्स बेची थी. इसका मतलब इस गाड़ी की सालाना ग्रोथ 0.4 फीसदी रही है.

दूसरे पायदान पर Mahindra की ये कार: अर्टिगा के बाद सेल्स के मामले में स्कोर्पियो दूसरे नंबर पर रही. अगस्त 2026 में इस गाड़ी की 15,576 यूनिट्स बिकी है, जबकि पिछले साल अगस्त में 9,840 यूनिट्स की सेल हुई थी. इसका मतलब इस कार की सालाना ग्रोथ 58.3 फीसदी रही.

तीसरे नंबर पर Toyota: अर्टिगा और स्कोर्पियो के बाद बिक्री के मामले में टोयोटा की इनोवा सबसे ज्यादा बिकी. अगस्त 2026 में इस गाड़ी की 8,963 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल 9,304 यूनिट्स की सेल हुई थी. इसका मतलब इस गाड़ी की मांग हो रही है और इस गाड़ी की सालाना ग्रोथ 3.7 फीसदी गिरी है.

चौथे नंबर पर महिंद्रा: XUV7XO की सालाना ग्रोथ 72.3 फीसदी बढ़ी है, पिछले महीने अगस्त में इस कार की बिक्री 8,541 यूनिट्स रही जबकि पिछले साल इस कार की 4,956 यूनिट्स बिकी थी.

पांचवे नंबर पर फिर से महिंद्रा: टॉप 5 में महिंद्रा की तीन गाड़ियों ने जगह बनाई है, बलेरो की पिछले महीने 8,159 यूनिट्स की सेल हुई जबकि पिछले साल 8,109 यूनिट्स की सेल हुई. इस कार की सालना ग्रोथ 0.6 फीसदी रही है.

ये भी पढ़ें- 7 एयरबैग्स वाली Mahindra की इस SUV ने गाड़े झंडे, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग