Classic 350 की बढ़ गई कीमत, फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield ने दिया ग्राहकों को झटका
Royal Enfield ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले Classic 350 की कीमत में बढ़ोतरी कर ग्राहकों को झटका दिया है. अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आपको इस मोटरसाइकिल के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield ने सबसे ज्यादा बिकने वाली Classic 350 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, ये बाइक 9 अलग-अलग रंगों में मिलती है. इस बाइक की कीमत 2 हजार रुपए तक बढ़ गई है, कीमत में बढ़ोतरी का असर इस बाइक की पूरी रेंज पर पड़ेगा. मैकेनिकल तौर पर, कुछ भी नहीं बदला है. क्लासिक 350 में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Royal Enfield Classic 350 Price in India
इस बाइक के बेस Redditch Red वेरिएंट की कीमत अब 1.89 लाख (एक्स शोरूम), Madras Red वेरिएंट की कीमत अब 1.96 लाख (एक्स शोरूम), Medallion Bronze वेरिएंट की कीमत अब 2.01 लाख (एक्स शोरूम), Commando Sand और Gorkha Edition दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत अब 2.12 लाख (एक्स शोरूम) है. Gun Grey और Stealth Black वेरिएंट की कीमत अब 2.21 लाख (एक्स शोरूम) है.
Emerald और Signature व्हाइट कलर वेरिएंट की कीमत अब 2.26 लाख (एक्स शोरूम) है. Gorkha Edition को इस साल मिड अगस्त में लॉन्च किया गया है और इस वेरिएंट की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, ये वेरिएंट 1000 रुपए महंगा हुआ है जबकि Emerald और सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट 2000 रुपए महंगे हुए हैं.
कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब मोटरसाइकिल के लिए एक नया कॉम्पिटिटर मार्केट में आया है. Triumph ने हाल ही में 350 सीसी इंजन के साथ 2.55 लाख (एक्स-शोरूम) में Bonneville T4 लॉन्च की है. ब्रैंड नेBonneville T40 भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. इनके अलावा, मोटरसाइकिल के कॉम्पिटिटर की लिस्ट में होंडा CB350 भी शामिल है.
बेस वेरिएंट में नहीं हैं ये 2 फीचर
5 स्पीड गियरबॉक्स वाली इस बाइक के डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. हालांकि, बेस सिंगल-चैनल रेडडिच रेड में अभी भी ये दोनों फीचर नहीं मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- नई गाड़ी लेने पर 70 हजार तक का डिस्काउंट! Nissan की इन 3 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा फायदा