फीचर्स, पावर या माइलेज… Kushaq vs Elevate में कौन सी SUV आपके लिए परफेक्ट? यहां जानें A टू Z डिटेल्स

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Honda Elevate. एक तरफ जर्मन इंजीनियरिंग और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस है, तो दूसरी तरफ जापानी भरोसा और प्रैक्टिकल डिजाइन. नई Kushaq फेसलिफ्ट अपडेटेड डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और बेहतर इंटीरियर के साथ आई है. वहीं Elevate पहले से बाजार में मौजूद है और अपनी सादगी, स्पेस और भरोसे के लिए जानी जाती है.

Skoda Kushaq Facelift Vs Honda Elevate Image Credit: Canva/Money9 live

2026 Skoda Kushaq Facelift Vs Honda Elevate: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहक अब सिर्फ कीमत नहीं बल्कि फीचर्स, परफॉर्मेंस और भरोसे को भी बराबर महत्व दे रहे हैं. इसी बीच दो मजबूत विकल्प सामने हैं. ये हैं Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Honda Elevate. एक तरफ जर्मन इंजीनियरिंग और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस है, तो दूसरी तरफ जापानी भरोसा और प्रैक्टिकल डिजाइन.

नई Kushaq फेसलिफ्ट अपडेटेड डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और बेहतर इंटीरियर के साथ आई है. वहीं Elevate पहले से बाजार में मौजूद है और अपनी सादगी, स्पेस और भरोसे के लिए जानी जाती है. दोनों ही गाड़ियां अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सी SUV आपके लिए सही है, तो यह तुलना आपको विस्तार से समझने में मदद करेगी.

कीमत में कौन आगे

Skoda Kushaq का बेस मॉडल Honda Elevate से करीब 90,000 रुपये सस्ता है. लेकिन अगर टॉप मॉडल की बात करें तो Elevate लगभग 2 लाख रुपये सस्ती पड़ती है. इसका मतलब है कि शुरुआत में Kushaq सस्ती है, लेकिन पूरी तरह फीचर्स वाला मॉडल लेना हो तो Elevate ज्यादा किफायती साबित होती है.

मॉडलSkoda Kushaq facelift Honda Elevate 
प्राइस (ex-showroom)Rs 10.69 lakh to Rs 18.99 lakhRs 11.60 lakh to Rs 16.57 lakh

साइज और स्पेस में अंतर

Honda Elevate लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में थोड़ी बड़ी है. इससे इसकी रोड प्रेजेंस बेहतर लगती है. वहीं व्हीलबेस दोनों में लगभग बराबर है. लेकिन Elevate का बूट स्पेस ज्यादा बड़ा है, जो लंबी यात्रा और ज्यादा सामान के लिए बेहतर है.

पैरामीटरSkoda Kushaq facelift Honda Elevateडिफरेंस
लंबाई4229 mm4312 mm-83 mm
चौड़ाई1760 mm1790 mm-30 mm
ऊंचाई 1612 mm 1650 mm-38 mm
व्हीलबेस2651 mm 2650 mm+1 mm
बूट स्पेस385 litres458 litres-73 litres

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों SUV पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं. Kushaq में टर्बो इंजन मिलता है, जबकि Elevate में नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Kushaq का 1.5 लीटर टर्बो इंजन ज्यादा ताकतवर है. वहीं Elevate का इंजन स्मूद और भरोसेमंद माना जाता है.

SpecificationSkoda Kushaq FaceliftHonda Elevate 
इंजन1-litre turbo-petrol TSI 1.5-litre turbo-petrol TSI1.5-litre naturally aspirated petrol
पावर115 PS  150 PS121 PS 
टॉर्क178 Nm250 Nm145 Nm 
ट्रांसमिशन6-speed MT / 8-speed AT (NEW)7-speed DCT6-speed MT           /7-step CVT

फीचर्स भी दमदार

फीचर्स के मामले में Kushaq आगे निकलती है. इसमें वेंटिलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, सीट मसाज जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. दूसरी तरफ Elevate में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

फीचर्स2026 Skoda Kushaq facelift Honda Elevate 
ऑटो LED हेडलाइट्स
LED टेललैंप्स
पहियों17-inch alloy wheels17-inch alloy wheels
रूफ रेल
Illuminated rear logo 
Height-adjustable Driver Seat
Ambient Lighting
Infotainment Setup10.1-inch touchscreen10.1-inch touchscreen
Wireless Apple CarPlay/Android Auto
Instrument Cluster10.25-inch display 7-inch semi-digital with MID
Wireless Phone Charger
साउंड सिस्टम8-speaker sound system 8-speaker sound system 
Auto-dimming IRVM
क्रूज कंट्रोंल
क्लाइमेट कंट्रोलSingle-zoneSingle-zone
की लेस एंट्री
वेंडिलेटेड फ्रॉंट सीट
पावर सीट्स6-way Driver and Co-driver
Rear seat massage function 
सनरूफPanoramicSingle-pane
Front and rear centre Armrest
पैडल सिफ्टर✅ (Automatic only)✅ (Automatic only)
Cooled Glovebox
कनेक्टेड कार टेक
एयरबैग्स66
360-degree Camera❌ (Reverse only)❌(Reverse only)
ESC (electronic stability control)
Rain Sensing Wipers
पार्किंग सेंसर✅(Front and rear)✅(Rear)
Rear defogger
TPMS (Tyre Pressure Monitoring System)✅(Warning only)✅(Via Honda Connect app)
ADAS✅(Level-2)

कल ऑप्शन पर भी डालें नजर

2026 Skoda Kushaq facelift Honda Elevate
Shimla Green* Golden Brown Metallic
Cherry Red* Obsidian Blue Pearl
Steel Grey*Radiant Red Metallic*
Brilliant Silver* Platinum White Pearl*
Candy White*Crystal Black Pearl
Carbon Steel Lunar Silver Metallic*
Deep Black Meteoroid Grey Metallic*
Lava Blue 

किसे खरीदें

अगर आप ज्यादा फीचर्स, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फील चाहते हैं, तो Skoda Kushaq बेहतर विकल्प है.
लेकिन अगर आप ज्यादा स्पेस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम कीमत में संतुलित SUV चाहते हैं, तो Honda Elevate सही चुनाव हो सकती है.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?