468KM रेंज और 26 मिनट फास्ट चार्जिंग, नई Tata Punch EV Facelift में क्या बदला – Money9live

468KM रेंज और 26 मिनट फास्ट चार्जिंग, नई Tata Punch EV Facelift में क्या बदला

Tata Punch EV Facelift को बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और तेज चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है. अब यह कार 468 किलोमीटर तक चल सकती है और 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. कीमत, बैटरी ऑप्शन और फीचर्स में क्या बदलाव हुआ है, जानें इस फोटो गैलरी में विस्तार से.

468KM रेंज और 26 मिनट फास्ट चार्जिंग, नई Tata Punch EV Facelift में क्या बदला
नई Tata Punch EV Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह मॉडल पहले से ज्यादा रेंज और बेहतर चार्जिंग स्पीड के साथ आया है. इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ा अपडेट माना जा रहा है.
1 / 5
बैटरी ऑप्शन में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले 25 kWh और 35 kWh बैटरी मिलती थी, अब 30 kWh और 40 kWh बैटरी दी गई है. इससे रेंज बढ़कर 375 से 468 किलोमीटर तक हो गई है.
2 / 5
फास्ट चार्जिंग को भी अपग्रेड किया गया है. पहले 50 kW DC चार्जिंग मिलती थी, अब 65 kW सपोर्ट मिलता है. कार अब सिर्फ 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.
3 / 5
चार्जिंग के तीन ऑप्शन मिलते हैं. डीसी फास्ट चार्जर सीसीएस2, 7.2 किलोवाट वॉल बॉक्स चार्जर और 3.3 किलोवाट होम चार्जर. इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चार्जिंग चुन सकते हैं.
4 / 5
कीमत की बात करें तो नई Punch EV की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है. BaaS मॉडल के तहत इसे 6.49 लाख रुपये में भी खरीदा जा सकता है, जहां बैटरी का खर्च अलग से देना होता है.
5 / 5