नई Triumph 350cc vs 400cc: कम कीमत के साथ कितना कम हुआ पावर और टॉर्क; चेक करें पूरी लिस्ट

सरकार के GST 2.0 नियमों के बाद 350cc तक की बाइक्स पर कम टैक्स लगता है, जबकि इससे ऊपर की बाइक्स पर ज्यादा टैक्स देना पड़ता है. इसी वजह से कंपनी ने अपने 398cc इंजन को छोटा करके नया 349cc इंजन लॉन्च किया है. इसका मकसद कीमत कम करना और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है.

TRIUMPH Image Credit: https://x.com/IndiaTriumph/status/1830495693485564282/photo/1

Triumph 350cc vs 400cc: Triumph Motorcycles और बजाज ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स को और किफायती बनाने का बड़ा फैसला लिया है. सरकार के GST 2.0 नियमों के बाद 350cc तक की बाइक्स पर कम टैक्स लगता है, जबकि इससे ऊपर की बाइक्स पर ज्यादा टैक्स देना पड़ता है. इसी वजह से कंपनी ने अपने 398cc इंजन को छोटा करके नया 349cc इंजन लॉन्च किया है. इसका मकसद कीमत कम करना और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है. हालांकि इंजन छोटा होने से परफॉर्मेंस में थोड़ा फर्क जरूर आया है. अब सवाल यह है कि नई 350cc और पुरानी 400cc बाइक्स में कितना अंतर है और कौन सा ऑप्शन बेहतर है.

इंजन में क्या बदलाव हुआ

नई 350cc बाइक में कंपनी ने इंजन का बोर वही रखा है, लेकिन स्ट्रोक को छोटा कर दिया है. इससे इंजन की क्षमता 349cc हो गई है. इस बदलाव के कारण बाइक की पावर अब थोड़ा अलग तरीके से मिलती है और कुछ मॉडल्स में पावर ऊंचे RPM पर आती है.

पावर और टॉर्क में फर्क

इंजन छोटा होने का असर पावर और टॉर्क पर भी पड़ा है. पहले 398cc इंजन 40-42hp तक पावर देता था, जबकि अब यह घटकर 37-40hp रह गई है. टॉर्क में भी गिरावट आई है और यह करीब 5Nm तक कम हो गया है. यानी नई बाइक में थोड़ा कम खिंचाव महसूस हो सकता है, खासकर लो स्पीड पर.

परफॉर्मेंस में हल्का असर

बाइक का वजन लगभग वही रखा गया है, लेकिन पावर कम होने से पावर-टू-वेट रेशियो में थोड़ी गिरावट आई है. इसका मतलब है कि परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा.

कीमत में राहत

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा कीमत में देखने को मिला है. 350cc इंजन पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स लगता है, जबकि 400cc पर 40 प्रतिशत टैक्स था. इसी वजह से नई बाइक्स की कीमत में करीब 11,000 रुपये तक की कमी आई है. Bajaj Auto ने इस बदलाव से ग्राहकों को सीधा फायदा दिया है.

मॉडलपुरानी कीमतनई कीमत
स्पीड T4₹1.95 लाख₹1.95 लाख
स्पीड 400₹2.39 लाख₹2.32 लाख
स्क्रैम्बलर 400₹2.70 लाख₹2.59 लाख
स्क्रैम्बलर 400 XC₹2.97 लाख₹2.90 लाख
थ्रक्सटन 400₹2.76 लाख₹2.66 लाख

यह भी पढ़ें: इन 3 शेयरों पर लट्टू हुए FIIs, 25% से सीधे 46% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, क्‍या आने वाली है बड़ी तेजी