TVS, Bajaj या Ather, अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर?
अगस्त 2026 में TVS ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टॉप किया. टीवीएस ने सबसे ज्यादा अगस्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे तो वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो की सालाना ग्रोथ में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली, कंपनी की सालाना ग्रोथ 235 फीसदी बढ़ गई है.

टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर Image Credit: टीवीएस मोटर
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है. अगस्त 2026 में TVS Motor, Bajaj Auto, Ather के अलावा Hero और Ola, टॉप 5 में रहे, अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि किस कंपनी ने सबसे ज्यादा स्कूटर्स बेचे और किस कंपनी का ईवी सेगमेंट में डंका बज रहा है? साथ ही हम आपको ये भी जानकारी देंगे कि साल-दर-साल के हिसाब से किस कंपनी ने सबसे ज्यादा ग्रोथ की है.
किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा Electric Scooter?
- पहले पायदान पर है ये कंपनी: टीवीएस मोटर ने पिछले महीने अगस्त में 48,873 यूनिट्स की बिक्री की है. सालाना ग्रोथ की बात करें तो कंपनी ने 91 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. iQube और Orbiter का हमेशा से मुख्य योगदान रहा है.
- दूसरे नंबर पर है ये कंपनी: टीवीएस के बाद बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. कंपनी की सालाना ग्रोथ 235 फीसदी बढ़ गई है. बजाज ने पिछले महीने 41,019 यूनिट्स की बिक्री की है, पिछले साल कंपनी ने 12,246 यूनिट्स को बेचा था. कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर चेतक है.
- तीसरे नंबर पर Ather: पिछले महीने एथर एनर्जी ने 28,708 यूनिट की बिक्री की है, पिछले साल कंपनी ने 19210 यूनिट्स को बेचा था. ये साल-दर-साल 49 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है.
- चौथा पायदान पर Hero MotoCorp: हीरो की विडा ने 18978 यूनिट्स की बिक्री, जबकि पिछले साल 13769 यूनिट्स को बेचा था. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से 38 फीसदी तक की ग्रोथ दर्ज की है.
- पांचवे नंबर पर Ola: ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने अगस्त 2026 में 13849 यूनिट्स की बिक्री की है. साल-दर-साल की बात करें तो कंपनी की ग्रोथ में 29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- Grand Vitara, Fronx से Invicto तक, मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट!