Grand Vitara, Fronx से Invicto तक, मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट!

Car Offers: सितंबर में मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है, हम आज आपको बताएंगे कि कौन-कौन से मॉडल्स पर आपको फायदा मिलेगा. 30 सितंबर तक आप ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

मारुति सुजुकी Image Credit: मारुति सुजुकी

Highlights

  • ग्रैंड विटारा पर सबसे ज्यादा छूट.
  • इनविक्टो पर बंपर डिस्काउंट.
  • फ्रॉन्क्स, जिम्नी और XL6 पर भी छूट.

Maruti Suzuki Car Discount: सितंबर में मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान है तो कंपनी Fronx, Jimny, XL6, Grand Vitara Smart Hybrid के अलावा ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड और Invicto पर हजारों रुपए तक की छूट दे रही है. ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ कस्टमर्स को 1.85 लाख रुपए तक का जीरो रोड टैक्स बेनिफिट और पांच साल की वारंटी मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि ग्रैंड विटारा, फ्रॉन्क्स, जिम्नी और इनविक्टो में से सबसे ज्यादा आपको डिस्काउंट का फायदा किसपर मिलेगा?

Grand Vitara पर कितनी छूट?

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल पर 35000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज या 25 हजार रुपए तक का स्क्रैप बोनस और 20,000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस मिल रहा है. वहीं, ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल पर 50,000 रुपए का एक्सचेंज या 45000 रुपए का स्क्रैप बोनस और 30,000 रुपए का अपग्रेड बोनस शामिल है.

Maruti Fronx पर हजारों की छूट

Gaadiwaadi के मुताबिक, इस गाड़ी पर 5 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपए का अपग्रेड बोनस मिल रहा है. 5000 रुपए का कैश डिस्काउंट टर्बो वेरिएंट्स पर है, नॉन टर्बो और सीएनजी वेरिएंट्स पर कैश बेनिफिट नहीं मिलेगा.

Maruti Suzuki Jimny पर कितनी छूट?

अगर आप भी नई जिम्नी खरीदने की तैयारी में है तो सितंबर 2026 में इस एसयूवी पर आपको 35 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Maruti XL6 पर हजारों का डिस्काउंट

इस गाड़ी पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट या 15000 रुपए का स्क्रैप बोनस और 15000 रुपए का अपग्रेड बोनस मिल रहा है.

Maruti Suzuki Invicto पर सबसे ज्यादा छूट

कंपनी की इस प्रीमियम MPV पर 50 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 50 हजार रुपए का अपग्रेड बोनस मिल रहा है.

ध्यान दें: डिस्काउंट का फायदा रहने तक ही मिलेगा, इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में ऑफर्स की राशि अलग-अलग हो सकती है. अपनी पसंदीदा गाड़ी पर ऑफर की सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- 1 लीटर और 1KG CNG में कितना दौड़ती Maruti Suzuki Baleno? यहां मिलेगा जवाब