Union Budget 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर की क्षमता बढ़ाने और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने पर खास ध्यान
Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बजट में सेमीकंडक्टर सेक्टर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और इसकी पूरी सप्लाई चेन को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है. सरकार का मानना है कि सेमीकंडक्टर आज मोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे अहम सेक्टर की रीढ़ बन चुके हैं.
इसी रणनीति के तहत बजट में ओडिशा और केरल में ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ विकसित करने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी ऐसे ही कॉरिडोर बनाए जाएंगे. रेयर अर्थ मिनरल्स सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इन कॉरिडोर के बनने से कच्चे माल की उपलब्धता आसान होगी, आयात पर निर्भरता घटेगी और देश में वैल्यू एडिशन बढ़ेगा. कुल मिलाकर बजट 2026 भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में मजबूत खिलाड़ी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
More Videos
Kotak Bank Fraud | HDFC Bank पर RBI का एक्शन और अब कोटक में आया बड़ा मामला!
Anil Ambani की बेची कंपनी में Zerodha के Nikhil Kamath ने खरीदे शेयर, ₹500 करोड़ का OFS
Hormuz Crisis: किसी भी Oil Shock से निपट लेगा भारत? RBI ने जारी की रिपोर्ट
