₹624 करोड़ की संपत्ति; फिर भी शेयर बाजार से दूरी क्यों? खुल गया थलापति विजय की वेल्थ का राज

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक सफलता के साथ-साथ निवेश रणनीति को लेकर भी चर्चा में हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 624 करोड़ रुपये बताई गई है. खास बात यह है कि उन्होंने हाई रिस्क वाले निवेश की बजाय सुरक्षित और स्थिर विकल्पों को ज्यादा प्राथमिकता दी है. हलफनामे के अनुसार विजय के पास करीब 404 करोड़ रुपये की मूवेबल एसेट्स हैं, जिनमें नकदी, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल हैं. वहीं लगभग 220 करोड़ रुपये की इमूवेबल एसेट्स यानी प्रॉपर्टी हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने किसी भी तरह की देनदारी या कर्ज नहीं दिखाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक उनके एक सेविंग अकाउंट में करीब 213 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे हैं. वहीं शेयर बाजार में उनका निवेश बेहद कम, करीब 20 लाख रुपये से भी नीचे बताया गया है, जो उनकी कुल संपत्ति का 0.04% से भी कम है.

चेन्नई में फैली उनकी प्रॉपर्टीज से नियमित किराए की इनकम भी होती है. इसके अलावा लग्जरी गाड़ियां, करीब 1.2 करोड़ रुपये की गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी और परिवार को दिए गए लोन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा हैं.

Short Videos