अंबानी की Campa Cola ने Coca-Cola और Pepsi की टेंशन बढ़ा दी
मुकेश अंबानी जी ने जब Jio को लॉन्च किया था तब पूरी टेलीकॉम इंडस्ट्री उन्होंने हिला कर रख दी थी. लाखों लोग सस्ते डाटा की वजह से Jio पर शिफ्ट होने लग गए थे. अब वैसा ही खेल भारत के कोल्ड ड्रिंक मार्केट में भी दिखाई दे रहा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस वॉर का सबसे बड़ा फायदा कोल्ड ड्रिंक कंपनियों को नहीं बल्कि फ्रिज बनाने वाली कंपनियों को मिल रहा है. फ्रिज बनाने वाली कंपनियों को कैसे फायदा मिल रहा है?
लोग तेजी से कैंपा की तरफ आकर्षित होने लगे हैं. Reliance की यही स्ट्रेटजी पहले Jio में भी देखने को मिली थी जब वह टेलीकॉम में एंटर हुए थे. पहले सस्ता ऑफर देकर तेजी से यूज़र्स जोड़िए और फिर पूरे मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत कर लीजिए. कंपनीज हमेशा दुकानदारों को फ्रिज या फिर कूलर उपलब्ध कराती हैं ताकि उनका प्रोडक्ट सबसे आगे और सबसे ज्यादा दिखाई दे. पहले अक्सर दुकानों पर सिर्फ कोका कोला या पेप्सी के फ्रिज दिखाई देते थे.