Bank Holiday: आज से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI-HDFC के ग्राहक ध्यान दें; देखें आपके शहर में कब खुलेगी ब्रांच

14 नवंबर को दूसरे शनिवार और 15 नवंबर को रविवार की वजह से देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. पटना और रांची में 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण भी छुट्टी रहेगी. बैंक बंद होने के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी.

बैंक हॉलिडे Image Credit: tv9

Bank Holiday November 2026: अगर आप शनिवार, 14 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, आज देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसकी वजह महीने का दूसरा शनिवार है. इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक शामिल हैं यानी State Bank of India (SBI), HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और दूसरे बैंकों की शाखाओं में आज कामकाज नहीं होगा.

इसके बाद रविवार, 15 नवंबर को भी देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. वहीं, पटना और रांची में सोमवार, 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस तरह इन दोनों शहरों में लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहक डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी.

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

RBI के नवंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहार शामिल हैं. इस महीने 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को रविवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 28 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

इनके अलावा 9, 10, 11, 13, 16, 20, 23, 24 और 27 नवंबर को अलग-अलग शहरों में क्षेत्रीय त्योहारों और आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे.

नवंबर 2026 में किस दिन और कहां बंद रहेंगे बैंक?

14 नवंबर, शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

15 नवंबर, रविवार: रविवार की छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

16 नवंबर, सोमवार: पटना और रांची में छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.

20 नवंबर, शुक्रवार: देहरादून में इगास-बग्वाल के कारण बैंक बंद रहेंगे.

22 नवंबर, रविवार: देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

23 नवंबर, सोमवार: शिलांग में सेंग कुट स्नेम के कारण बैंक बंद रहेंगे.

24 नवंबर, मंगलवार: आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा समेत विभिन्न आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे.

27 नवंबर, शुक्रवार: बेंगलुरु में कनकदास जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.

28 नवंबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

29 नवंबर, रविवार: रविवार की छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर ग्राहक कैसे निपटाएं जरूरी काम?

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक कई जरूरी काम ऑनलाइन कर सकते हैं. बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए वित्तीय लेनदेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

UPI से पेमेंट: ग्राहक UPI या अपने बैंक के ऐप के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. ये सेवाएं आमतौर पर 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं. हालांकि, निर्धारित मेंटेनेंस के दौरान इनमें कुछ समय के लिए परेशानी आ सकती है.

NEFT और RTGS: ग्राहक डिजिटल बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. NEFT और RTGS सेवाओं का इस्तेमाल भी ऑनलाइन किया जा सकता है.

ATM और कार्ड सेवाएं: बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहक ATM से पैसे निकाल सकते हैं. डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान भी किया जा सकता है.

बैंक जाने से पहले स्थानीय ब्रांच से जरूर करें पुष्टि

RBI हर साल जनवरी में बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी करता है. देश में बैंक राष्ट्रीय और राजपत्रित छुट्टियों, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा स्थानीय त्योहारों के आधार पर भी बंद रहते हैं. क्षेत्रीय छुट्टियां हर शहर में एक जैसी नहीं होतीं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी नजदीकी शाखा से छुट्टी की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें- डिफेंस सेक्टर के इन 2 शेयरों ने दिया 700% तक रिटर्न, ₹20000 करोड़ के बाजार में बड़ा मौका; Q2 नतीजे भी दमदार