क्विक कॉमर्स पर बिगबास्‍केट का बढ़ा फोकस, 10 मिनट डिलीवरी बना डिफॉल्‍ट ऑप्‍शन

बिगबास्केट ने अब अपने 30,000 से ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKU) को क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में लाया है, जो ब्लिंकिट के 25,000 SKU और जेप्टो के 10,000 SKU से कहीं ज्यादा है.

बिगबास्केट ग्रॉसरी डिलीवरी Image Credit: Hemant Mishra/Mint via Getty Images

आजकल 10 मिनट में सामान डिलीवर करने का दौर है. एक क्लिक करें, और सामान 10 मिनट में आपके सामने. कंपनियां भी अपना पूरा ध्यान इसी ओर लगा रही हैं और इस सुविधा को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं.टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी बिगबास्केट का पूरा ध्यान अब इसी पर है.

बिगबास्केट ने अपने प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट में डिलीवरी का डिफॉल्ट विकल्प बना दिया है. कंपनी ने अपनी सुपर सर्वर (स्लॉटेड डिलीवरी) और बीबी नाऊ (क्विक कॉमर्स) सेवाओं को एक एकल इंटरफेस में विलय कर दिया है, जिससे ग्राहकों को बिना किसी बाधा के बेहतर खरीदारी का अनुभव मिल सके.

बिगबास्केट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और सह-संस्थापक हरि मेनन ने कहा, “हम स्लॉटेड डिलीवरी को खत्म नहीं कर रहे हैं, बल्कि क्विक कॉमर्स को डिफॉल्ट विकल्प बना रहे हैं. यह बदलाव फास्ट डिलीवरी और ग्राहकों की सुविधा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

यह बदलाव क्विक कॉमर्स और पारंपरिक ई-कॉमर्स के बीच चल रहे बाजार हिस्सेदारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस फैसले के साथ ही बिगबास्केट अब अपने 30,000 से ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKU) को क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में ले आई है, जो ब्लिंकिट के 25,000 SKU और जेप्टो के 10,000 SKU से कहीं ज्यादा है.

इसके साथ ही बिगबास्केट अपने डार्क स्टोर्स को भी बढ़ा रहा है. मेनन ने कहा, “हम अपने डार्क स्टोर्स की मौजूदगी भी बढ़ा रहे हैं. पहले चरण में मौजूदा 400 स्टोर्स की संख्या को बढ़ाकर 600-700 किया जाएगा. हम आगे चलकर इसमें और इजाफा करेंगे.”

मेनन ने बताया कि बिगबास्केट कई कैटेगरी में विस्तार कर रहा है. सामान्य कैटेगरी के अलावा खिलौने, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयाँ जैसी कई चीजें शामिल हैं. उनसे जब पूछा गया कि क्या क्विक कॉमर्स में विस्तार का कारण ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है, तो उन्होंने इससे असहमति जताई.

उन्होंने कहा, “क्विक कॉमर्स एक सेगमेंट के रूप में बढ़ रहा है और यह सिर्फ किराने के सामान तक ही सीमित नहीं है. हमारी नजर इसी पर है. हमारे पास भी ऐसे ग्राहक हैं जो स्लॉट डिलीवरी पसंद करते हैं और वे उसी को चुनते हैं. यह हमारे ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक तरीका है, जिसे हम जाने देना नहीं चाहते हैं.”

Latest Stories

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ा तनाव! आखिर कितनी रफ्तार से चलते हैं तेल टैंकर, क्यों युद्ध के समय बढ़ जाता है इनपर खतरा

दुबई में सस्‍ता हुआ सोना, 30 डॉलर प्रति औंस तक मिल रही छूट, जानें क्‍या भारत के लिए फायदेमंद या नुकसान

Gold-Silver Price Today 07-03-2026: मुनाफावसूली ने छीनी सोने की चमक, 5 दिनों में 2.69% लुढ़का, चांदी में भी आई ₹11000 से ज्‍यादा की गिरावट

AI स्टार्टअप्स की बढ़ती चमक के बीच एनर्जी सेक्टर की फंडिंग घट रही, क्या धीमा पड़ जाएगा क्लीन एनर्जी इनोवेशन?

ईरान युद्ध का आम आदमी पर पहला नेगेटिव असर, भारत में घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, हर शहर में बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट

घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में 60 रुपये बढ़ी LPG की कीमत, जानें- अब कितने में मिलेगा