सोमवार को इन 10 स्टॉक में दिखेगी हलचल! Adani Power, SAIL, BCCL से RCF तक; आए बड़े कॉरपोरेट अपडेट

सोमवार, 28 सितंबर को Adani Power, SAIL, BCCL, Power Grid, Cupid, KPI Green Energy समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे. इन कंपनियों से जुड़े मर्जर, कोयला ब्लॉक समझौते, फंड जुटाने, अधिग्रहण, नए उत्पादन और ऑर्डर से जुड़े अपडेट सामने आए हैं. वहीं Unichem Laboratories और Sunteck Realty से जुड़े नियामकीय अपडेट भी निवेशकों की नजर में रहेंगे.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • Power Grid को SBI से ₹10,000 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी मिली है.
  • KPI Green Energy की सहायक कंपनी ने DMGEL में 62.91% हिस्सेदारी खरीदी है.
  • RCF ने Larsen & Toubro को ₹797 करोड़ का अमोनिया प्लांट रिवैम्प ऑर्डर दिया गया है.

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 28 सितंबर को कई कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी. बाजार की लगातार सातवीं साप्ताहिक गिरावट के बीच कंपनियों की तरफ से आए मर्जर, नए समझौते, ऑर्डर, फंड जुटाने और अधिग्रहण से जुड़े अपडेट निवेशकों के रडार पर रहेंगे. Adani Power, SAIL, BCCL, Power Grid, Cupid और KPI Green Energy समेत कई कंपनियों ने बाजार बंद होने के बाद अहम जानकारी शेयर की है.

Adani Power

Adani Power ने 10 पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों का कंपनी में विलय पूरा कर लिया है. यह विलय 25 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ है. यह कदम समूह के कारोबारी ढांचे में किए जा रहे बदलाव का हिस्सा है.

SAIL और BCCL

Steel Authority of India Ltd यानी SAIL और Bharat Coking Coal Ltd यानी BCCL ने पश्चिम बंगाल में दो कोयला ब्लॉक को मिलकर विकसित करने और चलाने के लिए समझौता ज्ञापन यानी MoU किया है. इस अपडेट के चलते दोनों कंपनियां सोमवार को फोकस में रह सकती हैं.

Sedemac Mechatronics

Sedemac Mechatronics ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड तालुका के शिंदे गांव में बनाई गई अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सीमित स्तर पर व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है.

Power Grid

Power Grid के बोर्ड ने State Bank of India से 10,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह राशि बिना किसी सिक्योरिटी के रुपये में टर्म लोन या लाइन ऑफ क्रेडिट के जरिए जुटाई जाएगी.

Cupid

Cupid के बोर्ड ने Baazar Style Retail Ltd के 30 लाख तक वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दी है. यह बदलाव एक या उससे ज्यादा चरणों में किया जा सकता है.

KPI Green Energy

KPI Green Energy की सहायक कंपनी SDEL ने DMGEL के 1,07,47,760 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. ये शेयर DMGEL की चुकता इक्विटी कैपिटल का 62.91% हिस्सा हैं. अधिग्रहण 26 सितंबर को पूरा हुआ.

Aequs

कर्नाटक की प्रिसीजन और प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Aequs के बोर्ड ने Mellwood Trustee Services Private Limited को 2,80,71,690 तक वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह कंपनी के प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी इकाई है.

Unichem Laboratories

Unichem Laboratories की गोवा स्थित Pilerne, Bardez फॉर्मुलेशन फैसिलिटी में USFDA ने 21 सितंबर से 26 सितंबर तक निरीक्षण किया. यह अपडेट सोमवार को शेयर की गतिविधि के लिहाज से अहम रहेगा.

Rashtriya Chemicals and Fertilizers

Rashtriya Chemicals and Fertilizers यानी RCF ने 797 करोड़ रुपये का खरीद ऑर्डर Larsen & Toubro को देने की मंजूरी दी है. यह राशि टैक्स को छोड़कर है. ऑर्डर कंपनी के अमोनिया प्लांट के रिवैम्प से जुड़ा है.

Sunteck Realty

Sunteck Realty को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए Goods and Services Tax विभाग से शो-कॉज नोटिस मिला है. नोटिस में ब्याज और जुर्माने समेत कुल 59.44 करोड़ रुपये की मांग शामिल है.

सोमवार को किन शेयरों पर रहेगी नजर?

28 सितंबर के कारोबार में इन कंपनियों से जुड़े अपडेट बाजार में चर्चा में रह सकते हैं. हालांकि, किसी कॉरपोरेट अपडेट का शेयर की कीमत पर असर बाजार की प्रतिक्रिया और दूसरे घरेलू-वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा. लगातार सात हफ्तों की गिरावट के बाद सोमवार के कारोबार में कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेत भी बाजार की दिशा के लिए अहम रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- AI की बढ़ती बिजली जरूरत से इन 2 स्टॉक्स को मिलेगा फायदा! दिया 532% तक रिटर्न; फोकस में रखें

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.