महाराष्ट्र को पछाड़कर वंदे भारत ट्रेनों के मामले में यह राज्य बना नंबर 1, चलती हैं इतनी ट्रेन, देखें लिस्ट

देश में वंदे भारत ट्रेनों के चलने से रेलवे में यात्रा का अनुभव बदल गया है. देशभर में मौजूदा समय में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए अब 14-14 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. वहीं महाराष्ट्र के लिए 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. आइये पूरी लिस्ट देखते हैं.

वंदे भारत एक्सप्रेस Image Credit: Getty images

वंदे भारत ट्रेनों ने भारत में रेलवे यात्रा की परिभाषा बदल दी है. 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से वंदे भारत ट्रेनों ने देश में रेल परिवहन में क्रांति ला दी है. इन सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों ने न केवल दो दूरियों के बीच यात्रा के समय को कम किया है, बल्कि शहरों के बीच संपर्क को भी बेहतर बनाया है. चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित, ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें पूरी क्षमता से यात्रियों के साथ चल रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें किस राज्य में चलती हैं? आइये जानते हैं कि किस राज्य के लिए कितनी वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं?

बिहार के लिए चलती हैं सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें

वर्तमान में, देश भर में 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर बिहार अब उत्तर प्रदेश के साथ सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चलाने वाला राज्य बन गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों में अब 14-14 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. वहीं महाराष्ट्र के लिए 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. आइए बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

बिहार के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

ट्रेन नंबरमार्ग
22349/50पटना – रांची
22347/48पटना – हावड़ा
22233/34न्यू जलपाईगुड़ी – पटना
22345/46पटना – गोमतीनगर
20887/20888रांची – वाराणसी
22599/22500देवगढ़ – वाराणसी
22301/22302हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी
22303/04हावड़ा – गया
22309/10हावड़ा – भागलपुर
20983/84टाटानगर – पटना
21893/94टाटानगर – पटना
21895/96टाटानगर – पटना
26501/02पाटलिपुत्र – गोरखपुर
26301/26302जोगबनी – दानापुर

उत्तर प्रदेश के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

ट्रेन नंबरमार्ग
22435/22436वाराणसी – नई दिल्ली – वाराणसी
20171/20172रानी कमलापति (हबीबगंज) – निजामुद्दीन
22457/22458आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून – आनंद विहार टर्मिनल
22549/22550गोरखपुर – प्रयागराज – गोरखपुर
22415/22416वाराणसी – नई दिल्ली – वाराणसी
22425/22426अयोध्या – आनंद विहार टर्मिनल – अयोध्या
22345/22346पटना – गोमतीनगर – पटना
20887/20888रांची – वाराणसी – रांची
22545/22546लखनऊ – देहरादून – लखनऊ
22490/22489मेरठ सिटी – लखनऊ – मेरठ सिटी
20981/20982उदयपुर – आगरा कैंट – उदयपुर
22500/22499वाराणसी – देवघर – वाराणसी
20176/20175आगरा कैंट – बनारस – आगरा कैंट
26502/26501गोरखपुर – पाटलिपुत्र – गोरखपुर

महाराष्ट्र के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

ट्रेन नंबरमार्ग
20901/20902मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर कैपिटल
20825/20826बिलासपुर – नागपुर
22223/22224छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) – साईनगर शिर्डी
22225/22226छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) – सोलापुर
20911/20912इंदौर – नागपुर
22229/22230छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) – मडगांव
20705/20706जलना – छत्रपति शिवाजी महाराज (टी)
22961/22962मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद
20673/20674छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) कोल्हापुर – पुणे
20101/20102नागपुर – सिकंदराबाद
20669/20670हुब्बली – पुणे
26101/26102अजनी – पुणे – अजनी

Latest Stories

DMart Q2: ऑपरेशनल रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 16219 रुपये हुआ, कंपनी ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड

ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस लेकर फंसे Flipkart और Amazon, केंद्र सरकार ने शुरू की जांच; शिकायत के बाद एक्शन

GST में कटौती के बावजूद क्यों सस्ता नहीं मिल रहा किराना का सामान, क्या गड़बड़ी कर रही हैं कंपनियां?

सोना-चांदी हुआ सस्ता, लेकिन अमेरिकी बाजार में बढ़ने लगे हैं दाम, जानें ताजा रेट!

बिना FASTag वालों को नहीं देने होंगे दोगुने पैसे; UPI से भी कर सकेंगे पेमेंट; मशीन खराब होने पर फ्री में कर सकेंगे टोल पार

GST में कटौती से नवरात्रि में रिकॉर्ड बिक्री, ऑटो-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में मची धूम; मारुति ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड