Honasa Consumer का बड़ा दांव, Fluence Pharma में 58% हिस्सेदारी खरीदेगी कंपनी, शेयर पर रखें नजर

Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer ने हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूट्रास्यूटिकल्स कंपनी Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. 135 करोड़ रुपये के इस सौदे के जरिए कंपनी तेजी से बढ़ रहे न्यूट्रिशन बाजार में एंट्री करेगी. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी की नई ग्रोथ रणनीति पर टिकी हुई है.

Honasa Consumer Image Credit: Canva/ Money9

Honasa Consumer : Mamaearth और Aqualogica जैसे ब्रांड्स बेचने वाली Honasa Consumer ने हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने न्यूट्रास्यूटिकल्स फर्म Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह सौदा 135 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर किया जाएगा. इस अधिग्रहण के जरिए Honasa तेजी से बढ़ रहे न्यूट्रास्यूटिकल्स बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.

Fluence Pharma में 58% हिस्सेदारी खरीदेगी Honasa

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, Honasa Consumer Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके बाद बची हुई 42 फीसदी हिस्सेदारी भी अगले 5 से 7 वर्षों में दो चरणों में खरीदी जाएगी. कंपनी का कहना है कि यह अधिग्रहण उसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है और इससे हेल्थ एवं वेलनेस कैटेगरी में नए अवसर मिलेंगे.

न्यूट्रास्यूटिकल्स बाजार में एंट्री का रास्ता साफ

Fluence Pharma FACT (Fluence Advanced Cyclical Therapy) ब्रांड के तहत बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए सप्लीमेंट्स बेचती है. कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद वैज्ञानिक शोध पर आधारित हैं और हजारों त्वचा विशेषज्ञ इन्हें मरीजों को सलाह देते हैं.

Honasa का मानना है कि आने वाले वर्षों में स्किनकेयर, हेयरकेयर और न्यूट्रिशन का मेल बड़ा ट्रेंड बनने वाला है. इसी को देखते हुए कंपनी ने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया है.

नई हेल्थ सब्सिडियरी भी बनाई

इस कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए Honasa ने Honasa Health Pvt. Ltd. नाम से नई सब्सिडियरी बनाई है. इसकी कमान न्यूट्रास्यूटिकल्स ब्रांड Zingavita के को-फाउंडर धीरज नागपाल को सौंपी गई है.

कंपनी को उम्मीद है कि Fluence के डॉक्टर नेटवर्क, डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन और उपभोक्ता समझ का फायदा उसे इस नए कारोबार को तेजी से बढ़ाने में मिलेगा.

शेयर और कारोबार पर क्या असर?

इस अधिग्रहण की खबर के बीच मंगलवार को Honasa Consumer का शेयर करीब 1 फीसदी बढ़कर 420 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसी दिन निफ्टी 50 में 1.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 में Honasa का नेट प्रॉफिट बढ़कर 200 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 72.6 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 2,391 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 3 शेयरों की कैसी है चाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.