Stocks to Watch: Infosys, IRFC, YES Bank, Honasa Consumer समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

आज के कारोबार में Infosys, IRFC, YES Bank, NLC India, Vedanta, Delhivery और Honasa Consumer जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं. निवेशक कॉर्पोरेट घोषणाओं, ब्लॉक डील्स, फंड जुटाने की योजनाओं और अधिग्रहण से जुड़ी खबरों के आधार पर इन शेयरों की चाल पर नजर बनाए रखेंगे.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: money9 live

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में Sensex 893.39 अंक यानी 1.16 फीसदी टूटकर 76,200.68 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 278.80 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ. बाजार में कमजोरी के बीच आज, बुधवार को निवेशकों की नजर कुछ ऐसे शेयरों पर रहेगी, जिनमें ताजा कारोबारी अपडेट्स और कॉर्पोरेट घटनाक्रम के चलते हलचल देखने को मिल सकती है.

Infosys

आईटी कंपनी Infosys ने सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी GlobalFoundries के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है. इस समझौते के तहत Infosys GlobalFoundries के एंटरप्राइज आईटी ऑपरेशंस के लिए एआई-आधारित मैनेज्ड सर्विसेज उपलब्ध कराएगी. कंपनी एप्लिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा और सर्विस डेस्क ऑपरेशंस का प्रबंधन करेगी, जिससे GlobalFoundries की एआई आधारित आईटी ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति को सपोर्ट मिलेगा.

Vedanta

Vedanta के प्रमोटर समूह की यूनिट Twin Star Holdings ने ब्लॉक डील के जरिए 6.5 करोड़ शेयर बेचे हैं. यह डील करीब 1,896 करोड़ रुपये की रही. शेयरों की बिक्री NSE पर औसतन 291.36 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई. ब्लॉक डील के बाद निवेशकों की नजर शेयर की चाल पर रहेगी.

Craftsman Automation

Craftsman Automation के प्रमोटर Srinivasan Ravi ने कंपनी में अपनी 2.01 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. ब्लॉक डील के जरिए 5.3 लाख शेयरों की बिक्री की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 486 करोड़ रुपये रही. यह डील औसतन 9,250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई. खरीदारों में HDFC Mutual Fund, Invesco Mutual Fund, Abu Dhabi Investments, Axis Mutual Fund और Tata AIA Life Insurance शामिल रहे.

NLC India

NLC India ने Indian Oil Corporation (IOCL) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर (JV) बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

YES Bank

YES Bank के बोर्ड की बैठक 29 जून को होने वाली है. इस बैठक में इक्विटी शेयरों और डेट सिक्योरिटीज जारी करके पूंजी जुटाने के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. फंड जुटाने से जुड़ी किसी भी घोषणा पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Delhivery

वेंचर कैपिटल फर्म Nexus Ventures ने Delhivery में अपनी 0.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. ब्लॉक डील के जरिए 43.2 लाख शेयरों की बिक्री की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 208 करोड़ रुपये रही. यह डील BSE पर औसतन 481 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई. मार्च 2026 तक Nexus Ventures के पास कंपनी में 4.5 फीसदी हिस्सेदारी थी.

IRFC

सरकार ने Indian Railway Finance Corporation (IRFC) में हिस्सेदारी बिक्री की घोषणा की है. सरकार 1 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है, जबकि 1 फीसदी अतिरिक्त ग्रीनशू विकल्प भी रखा गया है. गैर-रिटेल निवेशकों के लिए OFS 24 जून को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 25 जून को बोली लगा सकेंगे. इस खबर के बाद IRFC के शेयर पर बाजार की खास नजर रहेगी.

City Union Bank

City Union Bank ने अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) 14 अगस्त 2026 को बुलाने की घोषणा की है. बैठक में शेयरधारकों के सामने QIP के जरिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. कंपनी ने 14 अगस्त को ही डिविडेंड भुगतान की तारीख भी तय की है.

Honasa Consumer

Mamaearth और The Derma Co की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer ने Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. यह अधिग्रहण लगभग 135 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर किया जाएगा. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में दो चरणों में शेष 42 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदने की योजना बना रही है. इस अधिग्रहण को कंपनी के हेल्थकेयर और ब्यूटी पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.