IRFC का मेगा प्लान: ₹3 लाख करोड़ का बिजनेस टारगेट, शेयरों में दिखेगी हलचल, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4.63 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीने में 10.11 प्रतिशत और एक साल में 21.25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 30.51 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,35,259.04 करोड़ रुपये है.
IRFC Share Price : सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन IRFC के शेयर इन दिनों फिर से फोकस में हैं. कपनी ने आने वाले सालों के लिए बड़ा विस्तार प्लान तैयार किया है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक करीब 3 लाख करोड़ रुपये के लोन अप्रूवल का है, जिसमें से लगभग 70 प्रतिशत राशि डिस्बर्स होने का अनुमान है. कंपनी 20 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंड करने की तैयारी में है, जहां हर प्रोजेक्ट का औसत साइज करीब 15,000 करोड़ रुपये का होगा. इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,35,259.04 करोड़ रुपये है और पीई रेश्यो 19.3 के आसपास है. मार्च 2026 तिमाही में FIIs ने अपनी होल्डिंग भी बढ़ाई है.
FY26 में मजबूत प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2026 में IRFC ने करीब 35,000 करोड़ रुपये का डिस्बर्समेंट किया, जो उसके 30,000 करोड़ रुपये के टारगेट से ज्यादा है. इसमें 25,000 करोड़ रुपये रिफाइनेंसिंग में और 10,000 करोड़ रुपये नए प्रोजेक्ट्स में लगाए गए.
IRFC 2.0 से बढ़ेगा दायरा
IRFC अब अपने बिजनेस को रेलवे से बाहर भी बढ़ा रही है. IRFC 2.0 रणनीति के तहत कंपनी NTPC, IOCL और कोल इंडिया जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को भी फंड कर रही है. इससे कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है. गैर रेलवे सेक्टर में मार्जिन करीब 100-120 बेसिस प्वाइंट रहता है, जबकि रेलवे में यह करीब 40 बेसिस प्वाइंट है.
जीरो NPA बना बड़ी ताकत
कंपनी खुद को जीरो NPA एंटिटी मानती है, जो इसे दूसरे लेंडर्स के मुकाबले सस्ता कर्ज देने में मदद करता है. IRFC के लोन आमतौर पर अन्य संस्थानों से करीब 100 बेसिस प्वाइंट सस्ते होते हैं.
शेयर का हाल और वैल्यूएशन
22 अप्रैल को IRFC का शेयर हल्की गिरावट के साथ करीब 103.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4.63 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीने में 10.11 प्रतिशत और एक साल में 21.25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 30.51 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,35,259.04 करोड़ रुपये है और पीई रेश्यो 19.3 के आसपास है. मार्च 2026 तिमाही में FII/FPI होल्डिंग भी बढ़कर 0.98 प्रतिशत से 1.16 प्रतिशत हो गई है, जो निवेशकों के भरोसे को दिखाती है.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
Q3 FY26 में कंपनी ने 6,719.23 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 1,802.19 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 6,615.64 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ICICI ग्रुप का बड़ा दांव! इन 5 शेयरों में लगाए ₹5300 करोड़; लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज
यह मल्टीबैगर MNC देगी 1750% डिविडेंड, पांच साल में 300 फीसदी का रिर्टन; आज भी उछला है शेयर
