Gold-Silver Price Today: सोना ₹1810 और चांदी ₹7000 लुढ़की, जानें क्यों आ रही है बड़ी गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बुलियन बाजार में सोना 1,810 गिरकर 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 7,000 रुपये टूटकर 2,28,610 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. वहीं MCX पर भी सोना और चांदी में तेज गिरावट रही, जबकि ग्लोबल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती दिखीं.
Gold Price Today: सोने की कीमतों में मंगलवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली. बुलियन मार्केट, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार तीनों जगह सोने के दाम दबाव में रहे. निवेशकों की नजरें वैश्विक घटनाक्रम और बाजार की चाल पर बनी हुई हैं, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है.
बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोना ₹1,46,700 पर आया
इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार, घरेलू बुलियन बाजार में सोने का भाव 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसमें 1,810 रुपये की गिरावट आई, जो 1.220 फीसदी की कमजोरी को दिखाता है. इसी तरह चांदी का भाव 2,28,610 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. चांदी में 7,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2.970 फीसदी टूट गई.

MCX पर भी सोने में जोरदार गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी गोल्ड के प्राइस दबाव में रहा. कारोबार के दौरान गोल्ड का भाव 1,46,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. इस कॉन्ट्रैक्ट में 1,777 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जो 1.20 फीसदी की कमजोरी को दिखाता है. कारोबार के दौरान गोल्ड का ओपन प्राइस 1,46,776 रुपये, लो 1,46,172 रुपये और हाई 1,47,090 रुपये रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र का क्लोजिंग भाव 1,48,118 रुपये दर्ज किया गया था.
वहीं MCX पर चांदी की कीमत 6,747 रुपये गिरकर 2,27,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
ग्लोबल मार्केट में भी सोना फिसला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव 4,141.90 प्रति डॉलर ट्रॉय औंस दर्ज किया गया. इसमें 60.80 डॉलर की गिरावट आई और सोना 1.45 फीसदी टूट गया। वहीं, सिल्वर का भाव 62.74 प्रति डॉलर ट्रॉय औंस रहा. चांदी में 2.84 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 4.33 फीसदी कमजोर रही.

तीनों बाजारों में एक साथ दिखी कमजोरी
बुलियन मार्केट, MCX और ग्लोबल मार्केट के आंकड़े बताते हैं कि सोने और चांदी पर व्यापक दबाव बना हुआ है. घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक निवेशकों की बिकवाली देखने को मिली है. ऐसे में कीमती धातुओं की आगे की चाल पर वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और निवेशकों की धारणा की अहम भूमिका रहेगी.
गिरावट क्यों आई?
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) जतीन त्रिवेदी का कहना है कि अब बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल (NFP) और बेरोजगारी के आंकड़ों पर रहेगी. यही आंकड़े सोने की कीमतों की अगली बड़ी चाल तय कर सकते हैं. अमेरिकी रोजगार के आंकड़े आने तक सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इस दौरान डॉलर की चाल और रुपये में होने वाले बदलाव भी सोने की कीमतों पर असर डालेंगे.
इसे भी पढ़ें- NSE के ‘इमर्ज’ प्लेटफॉर्म का मार्केट कैप पहुंचा ₹2 लाख करोड़ पार, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली की कंपनियों का दबदबा
Latest Stories
₹8,550 करोड़ लगाकर भी Meta को नहीं मिलेगा CRED यूजर्स का डेटा, फिर कंपनी को इस डील से क्या फायदा?
अमेरिका ने ईरान पर हटाए तेल प्रतिबंध, $77 पर फिसला कच्चा तेल, भारत के लिए खुला सस्ते क्रूड का रास्ता
RBI ने अप्रैल में बेचे 8.94 अरब डॉलर, रुपये को संभालने के लिए लगातार दूसरे महीने एक्शन
