बंगाल में अब शुभेंदु राज… इन कंपनियों को हो सकता है सीधा फायदा, जानें BJP का ‘सोनार बंग्ला’ प्लान
लंबे समय तक सत्ता में रही Mamata Banerjee सरकार के बाद अब राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नई सरकार का आर्थिक एजेंडा क्या होगा और इससे किन कंपनियों को फायदा मिल सकता है. Bharatiya Janata Party ने अपने “सोनार बंग्ला” विजन में औद्योगिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर बड़ा फोकस दिखाया है.

Suvendu Adhikari के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है. लंबे समय तक सत्ता में रही Mamata Banerjee सरकार के बाद अब राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नई सरकार का आर्थिक एजेंडा क्या होगा और इससे किन कंपनियों को फायदा मिल सकता है.
Bharatiya Janata Party ने अपने “सोनार बंग्ला” विजन में औद्योगिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर बड़ा फोकस दिखाया है. पार्टी के घोषणापत्र “भरोशार शपथ” में उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे, पोर्ट, एक्सप्रेसवे और डिफेंस सेक्टर को बढ़ावा देने की बात कही गई है.
क्या है BJP का ‘सोनार बंग्ला’ प्लान
BJP ने बंगाल में बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियलाइजेशन यानी औद्योगिक विकास का रोडमैप पेश किया है. इसके तहत सिंगूर में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने, राज्य में चार बड़े इंडस्ट्रियल जोन तैयार करने और स्टील प्लांट लगाने की बात कही गई है. इसके अलावा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स को भी तेजी से आगे बढ़ाने का प्लान है.
एक्सप्रेसवे और पोर्ट पर फोकस
नई योजना में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, पोर्ट मॉडर्नाइजेशन और फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने की बात कही गई है. सरकार रोजगार बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने पर भी जोर दे सकती है. अगर राज्य में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी बढ़ती है, तो CESC को फायदा मिल सकता है. ज्यादा फैक्ट्री और इंडस्ट्री लगने से बिजली की मांग बढ़ सकती है.
ITC और Berger Paints पर नजर
JM Financial Institutional Securities Limited ने एक रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में कुछ अहम जानकारी साझा की है. JM Financial ने अपनी रिपोर्ट में ITC Limited को बेहतर लॉजिस्टिक्स और ग्रामीण कनेक्टिविटी का फायदा मिलने का दावा किया है. वहीं Berger Paints को हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण बढ़ने से फायदा होने की उम्मीद है.
रेलवे और स्टील कंपनियां भी फोकस में
- Texmaco Rail & Engineering को रेलवे मॉडर्नाइजेशन और नए प्रोजेक्ट्स से फायदा मिल सकता है.
- वहीं Shyam Metalics को स्टील मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ने से बड़ा लाभ मिल सकता है.
- Emami Limited जैसी FMCG कंपनियों को रोजगार और लोगों की आय बढ़ने से फायदा हो सकता है.
- अगर लोगों की खरीदारी क्षमता बढ़ती है, तो उपभोक्ता कंपनियों की बिक्री भी बढ़ सकती है.
निवेशकों की क्यों बढ़ी नजर
अगर बंगाल में नई सरकार तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग पर काम करती है, तो राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में बंगाल से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: 1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.