करोड़पति भी नहीं है बंगाल के नए CM शुभेंदु, पोस्ट ऑफिस पर करते हैं भरोसा, जानें कितना जमा है पैसा
शुभेंदु अधिकारी को पार्टी ने मुख्यमंत्री के पद के लिए चुन लिया है. लेकिन उनकी संपत्ति का खुलासा लोगों को हैरान कर रहा है. करोड़ों की राजनीति करने वाले शुभेंदु अधिकारी खुद करोड़पति भी नहीं हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹85.87 लाख है. दिलचस्प बात यह है कि उनके पास न कोई कार है, न सोना और न ही किसी तरह का कर्ज. इतना ही नहीं, उनके पास कैश भी सिर्फ ₹12,000 है.
West Bengal new CM Suvendu Adhikaari Networth: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं और हाल ही में उन्होंने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. इसके बाद पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद के लिए चुन लिया है. लेकिन उनकी संपत्ति का खुलासा लोगों को हैरान कर रहा है. करोड़ों की राजनीति करने वाले शुभेंदु अधिकारी खुद करोड़पति भी नहीं हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹85.87 लाख है.
दिलचस्प बात यह है कि उनके पास न कोई कार है, न सोना और न ही किसी तरह का कर्ज. इतना ही नहीं, उनके पास कैश भी सिर्फ ₹12,000 है. शुभेंदु अधिकारी अपने पैसों को शेयर बाजार या महंगी संपत्तियों की बजाय पोस्ट ऑफिस और सरकारी बचत योजनाओं में रखना ज्यादा पसंद करते हैं.
बैंक खातों में कितना पैसा
शुभेंदु अधिकारी के 14 बैंक अकाउंट हैं. इनमें पंजाब नेशनल बैंक, SBI, Axis Bank और कई कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं.
इन सभी खातों में कुल मिलाकर करीब ₹7.34 लाख जमा हैं. अधिकारी ने पोस्ट ऑफिस और सेविंग स्कीम पर भरोसा जताया है. उन्होंने सबसे ज्यादा निवेश सरकारी बचत योजनाओं में किया है. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC में करीब ₹5.45 लाख जमा हैं. वहीं किसान विकास पत्र में करीब ₹2.60 लाख लगाए गए हैं. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में भी ₹60,523 जमा हैं.

LIC पॉलिसी में भी निवेश
शुभेंदु अधिकारी के पास 6 LIC पॉलिसियां हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹7.71 लाख बताई गई है. उनकी अचल संपत्ति करीब ₹61.30 लाख की है. इसमें नंदीग्राम और पूर्वी मेदिनीपुर इलाके में कृषि और गैर-कृषि जमीन शामिल है. इसके अलावा तमलुक और कुमारपुर में कुछ रिहायशी संपत्तियां भी हैं.

कितनी है सालाना कमाई
- उनकी सालाना इनकम 2024-25 में करीब ₹17.38 लाख रही.
- आय के स्रोत MLA सैलरी, MP पेंशन और बिजनेस बताए गए हैं.
- शुभेंदु अधिकारी पर 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हालांकि अभी तक किसी भी मामले में दोष साबित नहीं हुआ है.
ममता बनर्जी से तुलना
Mamata Banerjee की कुल संपत्ति करीब ₹15.37 लाख बताई गई है, जो शुभेंदु अधिकारी से काफी कम है. हालांकि ममता बनर्जी की सालाना आय शुभेंदु अधिकारी से ज्यादा है. शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति यह दिखाती है कि वह निवेश के लिए सरकारी बचत योजनाओं और जमीन पर ज्यादा भरोसा करते हैं.

ये भी पढ़ेंः SBI Q4 Results: मुनाफा 5.6 फीसदी बढ़ा, भारी भरकम डिविडेंड का ऐलान, 6% टूटे शेयर; जानें क्या है वजह?
Latest Stories
RBL vs HDFC vs Axis: हर महीने भरवाते हैं ₹10000 का पेट्रोल; जानें कौन सा IndianOil Credit Card पर होगा ज्यादा बचत
EPFO ने बदला UAN एक्टिवेशन का तरीका, अब पोर्टल से नहीं होगा काम, PF अकाउंट होल्डर्स जान लें नया तरीका
3 दिन में निकलेगा PF का पैसा, ₹5 लाख तक के क्लेम का होगा ऑटो-सेटलमेंट; देरी पर मिलेगा 12 फीसदी ब्याज
