China के AI शेयरों में क्यों मची तबाही? अमेरिका के लिए भी खतरे की घंटी!
दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य की सबसे बड़ी तकनीक माना जा रहा है, जिसमें अरबों डॉलर का निवेश हो रहा है. लेकिन चीन के शेयर बाजार में स्थिति इसके विपरीत है, जहाँ AI और टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. देश का बेंचमार्क इंडेक्स CSI 300 में 2026 में अब तक करीब 13% की कमी देखी गई है, जबकि वैश्विक बाजार में तेजी जारी है. इस गिरावट की कई वजहें हैं. चीन की कमजोर आर्थिक स्थिति, प्रॉपर्टी मार्केट का संकट और सरकारी खर्च में कटौती प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा, AI मॉडल्स का कमोडिटाइजेशन भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. कई चीनी AI कंपनियों ने अपने मॉडल्स के मैथमेटिकल वेटेज को ओपन-सोर्स कर दिया है, जिससे ग्राहकों के पास विकल्प बढ़ गए हैं और कंपनियों के लिए अपनी सेवाओं की अधिक कीमत वसूलना मुश्किल हो गया है.
More Videos
