Delhivery खरीदने जा रही है ईकॉम एक्सप्रेस, 1407 करोड़ रुपये में होगी डील

डेल्हीवरी कंपनी, ईकॉम एक्सप्रेस को खरीदने जा रही है. यह डील 1,407 करोड़ रुपये में होगी. डेल्हीवरी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि इसके बोर्ड ने शेयर खरीद समझौते (एसपीए) को मंजूरी दे दी है. यह समझौता डेल्हीवरी, ईकॉम एक्सप्रेस और उनके शेयरधारकों के बीच होगा.

डेल्हीवरी खरीदने जा रही है ईकॉम एक्सप्रेस Image Credit: Money 9

Delhivery to acquire Ecom Express: डिलीवरी सेक्टर की बादशाह, डेल्हीवरी ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, डेल्हीवरी कंपनी, ईकॉम एक्सप्रेस को खरीदने जा रही है. यह डील 1,407 करोड़ रुपये में होगी. डेल्हीवरी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि इसके बोर्ड ने Share Purchase agreement (SPA) को मंजूरी दे दी है. यह समझौता डेल्हीवरी, ईकॉम एक्सप्रेस और उनके शेयरधारकों के बीच होगा. डील से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी तैयार किए जाएंगे.

ईकॉम एक्सप्रेस पर गलत जानकारी देने का लगा था आरोप

डेल्हीवरी ने कहा कि यह डील समझौते पर हस्ताक्षर होने के छह महीने के अंदर पूरा हो जाएगा. अगर दोनों पक्ष सहमत हों तो इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है. यह खरीद उस विवाद के बाद हुई है, जिसमें डेल्हीवरी ने पिछले साल सितंबर में ईकॉम एक्सप्रेस पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था. डेल्हीवरी का कहना था कि ईकॉम ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में शिपमेंट की संख्या, मुनाफे और क्षमता के आंकड़ों को गलत तरीके से पेश किया.

ईकॉम एक्सप्रेस

डेल्हीवरी ने बताया कि वह एक शिपमेंट को एक बार ही गिनती है. भले ही वह डेल्हीवरी न हो और वापस मूल स्थान पर लौट आए. लेकिन ईकॉम एक्सप्रेस इसे दो शिपमेंट के रूप में गिनता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आने-जाने की ढुलाई के लिए अलग-अलग बिल बनाए जाते हैं. डिलीवरी का कहना है कि उद्योग में औसतन 14-18 फीसदी शिपमेंट वापस लौटते हैं. अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो ईकॉम एक्सप्रेस के शिपमेंट की सही संख्या लगभग 450 मिलियन के आसपास होगी.

डेल्हीवरी की शुरुआत

डेल्हीवरी कंपनी की शुरुआत साल 2011 में साहिल बरुआ, मोहित टंडन, भवेश मंगलानी, सुरज सहारण और कपिल भारती द्वारा हुई थी. पहले यह एक हाइपरलोकल डिलीवरी सेवा थी. यह गुड़गांव के ऑफलाइन स्टोर्स के लिए काम करती थी. बाद में डेल्हीवरी ने ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स में विस्तार किया. डेल्हीवरी को जून 2011 में “SSN लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से रजिस्टर्ड किया गया था.

Latest Stories

क्या खुलने वाला है होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान जैसे देशों से युद्धपोत भेजने को कहा; ईरान को दी चेतावनी

बोतलों में तेल लेने वालों की खैर नहीं, मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी; नियम तोड़ने पर पट्रोल पंपों पर होगी कार्रवाई

PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला; बदले नियम

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG जहाज शिवालिक और नंदा देवी, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत; सरकार ने दी जानकारी

Air India-IndiGo के बाद अब Akasa Air ने भी मंहगे किए टिकट, 15 मार्च से ₹1300 तक लगेगा फ्यूल सरचार्ज

1 अप्रैल से बदलेगा FASTag Annual Pass का रेट, ₹3000 की जगह देना होगा ₹3075, जानें पूरा नियम