ट्रेड करने से पहले फंड ट्रांसफर करने की झंझट खत्म! जानिए HDFC SKY का नया फीचर

HDFC SKY का Sky Direct फीचर निवेशकों को ट्रेडिंग से पहले ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की जरूरत को कम करता है. 3-in-1 अकाउंट के जरिए रकम सेविंग अकाउंट में रह सकती है और ट्रेड होने पर जरूरी पैसा ब्लॉक किया जाता है.

HDFC SKY

Highlights

  • Sky Direct से ट्रेडिंग से पहले फंड ट्रांसफर करने की जरूरत घटेगी
  • पैसा सेविंग अकाउंट में रहकर शर्तों अनुसार ब्याज कमा सकता
  • ट्रेड पूरा होने पर जरूरी रकम बैंक अकाउंट से ब्लॉक होगी

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए ट्रेडिंग से जुड़ा एक आम सवाल यह रहता है कि जब तक ट्रेड नहीं करना है, तब तक पैसा कहां रखा जाए. आमतौर पर निवेशकों को ट्रेडिंग से पहले अपने ट्रेडिंग अकाउंट में रकम ट्रांसफर करनी पड़ती है. लेकिन अब HDFC SKY का Sky Direct फीचर इस प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा करता है.

सेविंग अकाउंट में ही रह सकता है आपका पैसा

HDFC सिक्योरिटीज के डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म HDFC SKY का Sky Direct फीचर खासतौर पर उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो रोजाना ट्रेडिंग नहीं करते. ऐसे निवेशक अगर महीने में एक-दो बार ही ट्रेड करते हैं, तो उन्हें लंबे समय तक ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

मान लीजिए किसी निवेशक ने बाजार में सही मौके का इंतजार करने के लिए 2 लाख रुपये अलग रखे हैं. अगर कई हफ्तों तक ट्रेड नहीं होता है तो सामान्य व्यवस्था में यह पैसा ट्रेडिंग अकाउंट में पड़ा रह सकता है. Sky Direct में पैसा सेविंग अकाउंट में रखा जा सकता है.

Sky Direct कैसे करता है काम?

Sky Direct का इस्तेमाल 3-in-1 अकाउंट के साथ किया जा सकता है. इसमें सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट जुड़े होते हैं. इसका मतलब है कि निवेशक को ट्रेड करने से पहले अलग से ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होती.

जब निवेशक कोई ऑर्डर करता है और ट्रेड पूरा होता है, तो जरूरी रकम बैंक अकाउंट से अस्थायी रूप से ब्लॉक की जाती है और लेनदेन के मुताबिक उसका इस्तेमाल किया जाता है. यानी अगर आपके पास 2 लाख रुपये हैं, लेकिन ट्रेड के लिए सिर्फ 50,000 रुपये की जरूरत है, तो पूरी रकम पहले से ट्रेडिंग अकाउंट में रखने की जरूरत नहीं है.

खाली पड़े पैसे पर मिल सकता है बैंक ब्याज

इस फीचर का एक बड़ा फायदा यह है कि ट्रेड के इंतजार में रखा पैसा बैंक अकाउंट में रह सकता है. यानी अकाउंट की लागू शर्तों के अनुसार उस रकम पर ब्याज मिलता रह सकता है. इसके अलावा, निवेशक जरूरत पड़ने पर बैंक में मौजूद रकम का इस्तेमाल दूसरे खर्चों या निवेश के लिए भी कर सकता है, जब तक वह किसी ट्रेड के लिए ब्लॉक नहीं हुई है.

बार-बार फंड ट्रांसफर करने की झंझट कम

पारंपरिक तरीके में निवेशक को ट्रेड से पहले पैसे ट्रांसफर करने और बाद में बची रकम वापस बैंक अकाउंट में भेजने की जरूरत पड़ सकती है. बार-बार ट्रेड करने वालों के लिए यह प्रक्रिया परेशानी वाली हो सकती है. Sky Direct इसी प्रक्रिया को आसान बनाने पर फोकस करता है. खासतौर पर उन निवेशकों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जो बाजार में निवेश के मौके तलाशते हैं, लेकिन हर दिन ट्रेड नहीं करते. हालांकि, निवेश करने से पहले फीचर की पात्रता, शुल्क, बैंक अकाउंट की शर्तों और लागू नियमों को जरूर जांच लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- EPFO में नई Salary Limit लागू! क्या कर्मचारियों का ₹7 लाख वाला बीमा अब ₹10.50 लाख होगा?