E25 पेट्रोल का प्लान अभी नहीं होगा लागू, सरकार ने दी सफाई, कहा- अभी जारी है टेस्ट
E25 पेट्रोल को जल्द लागू करने की खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है. सरकार ने कहा कि E25 पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और इसका साइंटिफिक और टेक्निकल टेस्ट जारी है. अधिकारियों के अनुसार सभी जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा.

E25 Petrol: E25 पेट्रोल को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि इसे लागू करने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. सरकार के अनुसार E25 ईंधन का विभिन्न वाहन मॉडलों पर साइंटिफिक और टेक्निकल टेस्ट जारी है. सभी टेस्ट पूरे होने और एक्सपर्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा. हाल में E25 के जल्द लागू होने की खबरों से वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई थी. सरकार ने इन खबरों को गलत बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
E25 पेट्रोल लागू करने का कोई फैसला नहीं
सरकार ने कहा है कि E25 पेट्रोल को लागू करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. अभी कई तरह के साइंटिफिक और टेक्निकल टेस्ट जारी हैं. जब तक सभी जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई पॉलिसी नहीं बनाई जाएगी. सरकार का कहना है कि केवल अटकलों के आधार पर फैसला नहीं लिया जाएगा. इसलिए फिलहाल E25 को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है.
E20 पेट्रोल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
सरकार ने कहा है कि E20 पेट्रोल पिछले ढाई साल से चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है. इसे लागू करने से पहले भी बड़े स्तर पर किए गए थे. साइंटिफिक रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर E20 को मंजूरी दी गई है. सरकार का दावा है कि E20 सुरक्षित है और इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.
चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया एथेनॉल ब्लेंडिंग
सरकार ने एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को एक साथ लागू नहीं किया. सबसे पहले अप्रैल 2023 में E15 लाया गया. इसके बाद अप्रैल 2024 में E19 लागू किया गया. अप्रैल 2025 से E20 पेट्रोल का इस्तेमाल शुरू हुआ. हर चरण में टेक्निकल जांच और परफॉर्मेंस का वैल्यूएशन किया गया. इसी प्रक्रिया के बाद अगले कदम पर फैसला लिया जाता है.
यह भी पढ़ें- ग्लोबल पैमाने पर चमके भारत के ये 5 राज्य, अपर-मिडिल इनकम कैटेगरी में बनाई जगह; कई देशों के बराबर पहुंची आय
E25 पर फैसला साइंटिफिक रिपोर्ट के बाद
सरकार का कहना है कि E25 को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं होगी. पहले सभी टेस्ट पूरे किए जाएंगे और एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा. इसके बाद ही आगे की नीति तय होगी. सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे तंत्र को तैयार होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा. इसलिए फिलहाल E25 पेट्रोल लागू होने की कोई समय डेडलाइन तय नहीं की गई है.