इतिहास के पहले Trillionaire बनने जा रहे Elon Musk, जानें 1 के बाद कितने लगते है ‘0’… 10-12-14 या 15
SpaceX के Much-awaited IPO ने उनकी संपत्ति में ऐसी तेजी ला दी है कि वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर यानी 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले व्यक्ति बन सकते हैं. अब तक दुनिया में किसी भी व्यक्ति की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक नहीं पहुंची है.

Musk SpaceX IPO: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में लंबे समय से शीर्ष पर बने Elon Musk अब एक और बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. SpaceX के Much-awaited IPO ने उनकी संपत्ति में ऐसी तेजी ला दी है कि वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर यानी 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले व्यक्ति बन सकते हैं. अब तक दुनिया में किसी भी व्यक्ति की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक नहीं पहुंची है.
लेकिन SpaceX की रिकॉर्ड वैल्यूएशन और निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी ने Musk को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब ला दिया है. अनुमान है कि SpaceX के शेयर बाजार में लिस्टेड होने के बाद उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच सकती है. इसी के साथ Elon Musk इतिहास के पहले Trillionaire बन सकते है. ऐसे में आइए जानते है कि 1 के बाद कितने जीरो लगते है.
SpaceX IPO ने बढ़ाई दौलत
SpaceX ने अपने IPO का मूल्य 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया है. इस कीमत पर कंपनी की कुल वैल्यू करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. इस रिकॉर्ड वैल्यूएशन के बाद Elon Musk की संपत्ति में करीब 188 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इसके साथ उनकी कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 982 अरब डॉलर पहुंच गई है.
1 के बाद कितने लगते है ‘0’
Elon Musk को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बनने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर 1 ट्रिलियन में कितने शून्य जीरो होते हैं?
- कई लोग इसे 10, 12 या 14 शून्य समझते हैं, जबकि वास्तव में 1 ट्रिलियन में 12 शून्य होते हैं.
- यानी 1 ट्रिलियन = 1,000,000,000,000.
- भारतीय Number System में इसे लगभग 1 लाख करोड़ डॉलर के बराबर माना जाता है.
- अगर Elon Musk की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाती है, तो वह दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन जाएंगे, जिनकी दौलत के आगे पूरे 12 शून्य लगेंगे.
ट्रिलियन डॉलर क्लब के सबसे करीब
Forbes के अनुमान के अनुसार SpaceX के शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के बाद Musk की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो Elon Musk दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन जाएंगे, जिनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करेगी.
Musk की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा SpaceX से आता है. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब 866 अरब डॉलर बताई जा रही है. इसके अलावा उनके पास Tesla और कई अन्य कंपनियों में भी हिस्सेदारी है, जिससे उनकी कुल संपत्ति और बढ़ जाती है.
IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
- ET के मुताबिक SpaceX के IPO से पहले खुदरा निवेशकों की ओर से 70 अरब डॉलर से ज्यादा के ऑर्डर मिले.
- कंपनी IPO के जरिए करीब 75 अरब डॉलर जुटा रही है. यह इतिहास का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है.
- इतनी बड़ी वैल्यूएशन के बावजूद SpaceX अभी मुनाफे में नहीं है.
- साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 18.67 अरब डॉलर रहा, जबकि उसे 4.94 अरब डॉलर का नेट घाटा हुआ.
- इसके बावजूद निवेशकों को भरोसा है कि भविष्य में सैटेलाइट इंटरनेट, अंतरिक्ष मिशन, रक्षा क्षेत्र के अनुबंध और AI से जुड़े कारोबार कंपनी को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं.
कंपनी पर रहेगा Musk का कंट्रोल
IPO के बाद भी Elon Musk का कंपनी पर मजबूत कंट्रोल बना रहेगा. दस्तावेजों के अनुसार उनके पास लगभग 82.4 प्रतिशत वोटिंग अधिकार रहेंगे. इसका मतलब है कि कंपनी के बड़े फैसलों में अंतिम प्रभाव Musk का ही रहेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.