क्रेडिट कार्ड का झंझट छोड़िए, BOBCARD दे रहा है यूपीआई ट्रांजैक्शन को ईएमआई में बदलने का मौका

यूजर अब ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी मर्चेंट पर UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और चेकआउट के समय उसे EMI में बदलने का विकल्प चुन सकते हैं. यह नया फीचर त्योहारों में खरीदारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका उद्देश्य डिजिटल क्रेडिट को बढ़ावा देना है, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में.

यूपीआई के जरिए शॉपिंग करना होगा आसान Image Credit: www.bobcard.co.in

यूपीआई के जरिए शॉपिंग करना अब और भी आसान हो गया है, क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी बॉबकार्ड लिमिटेड ने रुपे के सहयोग से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान पर EMI का विकल्प शुरू किया है. यह सुविधा रुपे और बॉबकार्ड धारकों को मिलेगी, जिसमें आप QR कोड स्कैन करके UPI ऐप के जरिए खरीदारी कर सकते हैं और उसे EMI में बदल सकते हैं.

यूजर अब ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी मर्चेंट पर UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और चेकआउट के समय उसे EMI में बदलने का विकल्प चुन सकते हैं. इस सर्विस का उपयोग करने के लिए ग्राहक किसी भी UPI ऐप पर अपने लिंक किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सीधे EMI के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस फैसले पर Bobcard के डायरेक्टर रवींद्र राय ने कहा कि हम रुपे के साथ साझेदारी में यूपीआई पर EMI सेवा शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं, जो ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

आपका यूपीआई पिन EMI सुविधा के लिए सहमति के रूप में काम करेगा. भुगतान के समय यूजर EMI विकल्प चुन सकते हैं और कितनी किश्तों में चुकाएंगे, इसका भी चुनाव कर सकते हैं. UPI ऐप यूजर को उनकी चल रही EMI को ट्रैक करने और पिछले लेनदेन को EMI में बदलने में भी मदद करता है.

यह नया फीचर त्योहारों में खरीदारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका उद्देश्य डिजिटल क्रेडिट को बढ़ावा देना है, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में. BOBCARD LIMITED की स्थापना 1994 में हुई थी, जिसे पहले BOB Financial Solutions Limited के नाम से जाना जाता था. यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जिसका मालिकाना हक बैंक ऑफ बड़ौदा के पास है.

Latest Stories

ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर हमला, यूरेनियम केंद्र दूसरी बार बना निशाना, बढ़ा तनाव

90% तक सस्ती होंगी वजन घटाने की दवाएं, पेटेंट खत्म होते ही मची होड़, फार्मा स्टॉक्स में निवेश का बड़ा संकेत

IPL 2026: स्टेडियम में IPL देखना हुआ महंगा, अब 28 नहीं, टिकटों पर लगेगा 40% GST, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर

Gold and Silver Rate Today: सोने में 15 साल की बड़ी गिरावट, क्या शादी की खरीदारी या निवेश के लिए आ गया टाइम, जानें एक्सपर्ट की राय

MI, CSK, RCB जैसी बड़ी टीमें भी क्यों नहीं खरीद सकतीं मनचाहे खिलाड़ी? जानें Salary Cap का पूरा खेल

‘फ्री सीट’ पर फंसा पेंच, IndiGo, Air India और SpiceJet ने किया सरकार के फैसले का विरोध, क्या अब महंगा होगा हवाई सफर