TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Closing Bell: Sensex फ्लैट, Nifty में हल्की तेजी, मिड कैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी; टाटा स्टील में तेजी

सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74314.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23270.60 पर पहुंचा. निफ्टी 23300 के नीचे बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.9 फीसदी चढे़. ऑटो, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा. निफ्टी बैंक 0.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 22700 के नीचे फिसला. Image Credit: Tv9

Highlights

  • सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74314.59 के स्तर पर बंद हुआ.
  • निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23270.60 पर बंद हुआ, लेकिन 23300 के नीचे रहा.
  • निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 0.9 फीसदी चढे़.

शेयर मार्केट में गुरुवार को कारोबार के अंत में मिलाजुला रुख देखने को मिला. सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ लगभग फ्लैट बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 53 अंकों की तेजी रही. हालांकि, निफ्टी 23300 के स्तर के नीचे ही बंद हुआ. मार्केट में ऑटो, फार्मा, मेटल और व्यापक मार्केट के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा. इस वजह से निफ्टी बैंक गिरावट के साथ बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने प्रमुख इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया.

सेंसेक्स गिरा, निफ्टी चढ़ा

गुरुवार के कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 74314.59 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 में 53 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी रही और यह 23270.60 के स्तर पर बंद हुआ. इस तरह निफ्टी ने बढ़त तो दर्ज की, लेकिन 23300 के अहम स्तर को पार कर बंद होने में कामयाब नहीं रहा. पूरे कारोबारी सत्र के दौरान मार्केट में उतार- चढ़ाव देखने को मिला.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

गुरुवार को बडे़ शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में करीब 0.9 फीसदी की तेजी रही. इससे मार्केट की चौड़ाई मजबूत रही और व्यापक मार्केट के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की मजबूती ने प्रमुख इंडेक्स की सीमित तेजी के बावजूद मार्केट के माहौल को सपोर्ट दिया.

टाटा स्टील और BEL में जोरदार तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी चढ़ा. इसके बाद BEL में 2.38 फीसदी और इंडिगो में 2.32 फीसदी की तेजी रही. ईटरनल, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी फार्मा 1.66 फीसदी चढ़ा. निफ्टी रियल्टी में 1.45 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.99 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.94 फीसदी की तेजी रही. निफ्टी आईटी भी 0.23 फीसदी बढ़ा.

यह भी पढ़ें- IPO Listing Today: छह IPO की शेयर बाजार में लिस्टिंग, LCC Projects ने दिया 30 फीसदी तक प्रीमियम

बैंकिंग शेयरों पर बना दबाव

मार्केट की तेजी को बैंकिंग शेयरों की कमजोरी ने सीमित किया. निफ्टी बैंक 0.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक में 1.30 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1.03 फीसदी की गिरावट रही. टाइटन, एसबीआई, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर भी दबाव में रहे. बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण मेन इंडेक्स की तेजी सीमित रही. ऊपरी स्तरों पर मार्केट में मुनाफावसूली भी देखने को मिली.