Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 5900 रुपये सस्ती हुई चांदी; दिवाली से पहले क्यों टूटे भाव?
Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया. इसमें 68.98 डॉलर (लगभग 1.7 फीसदी) की गिरावट आई. जानकारों का मानना है कि कीमती मेटल की कीमतों में यह गिरावट स्पॉट मार्केट में मांग कमजोर होने की वजह से आई है.

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं, चांदी की कीमत 5,900 रुपये गिरकर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले 10 महीनों का निचला स्तर है. बुधवार को 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट?
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत भी 5,900 रुपये गिरकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि इससे पहले यह 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इससे पहले, 18 दिसंबर 2025 को चांदी इसी स्तर यानी 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी.
क्यों आई कीमतों में गिरावट?
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (VP) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘गुरुवार को घरेलू बाजारों में सोने में कमजोरी का रुख जारी रहा, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, जिससे बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव है.’
वैश्विक बाजारों गोल्ड का भाव
वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया. इसमें 68.98 डॉलर (लगभग 1.7 फीसदी) की गिरावट आई और यह 4,072.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमत में भी लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई और यह 55.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या है भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी के लिए गोल्ड के सौदे 1,724 रुपये (यानी 1.18 फीसदी) की गिरावट के साथ 1,44,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे. इस दौरान कुल 1,474 लॉट का कारोबार हुआ.
जानकारों का मानना है कि कीमती मेटल की कीमतों में यह गिरावट स्पॉट मार्केट में मांग कमजोर होने की वजह से आई है. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने के फ्यूचर रेट 1.28 फीसदी गिरकर 4,087.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गए.