₹5 हजार सस्ती हुई चांदी, सोने में भी नरमी, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. MCX से लेकर रिटेल बाजार तक दोनों धातुओं के भाव कमजोर हुए हैं. चांदी में जहां भारी गिरावट आई है, वहीं सोने में भी नरमी देखी गई. ऐसे में 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है.

Gold Silver Price Today 23 April 2026 Image Credit: Canva/ Money9live

Gold Silver Price Today 23 April 2026 : 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. MCX से लेकर रिटेल और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतों ने गोता लगाया है. MCX पर (सुबह 9:15 बजे तक) 5 जून 2026 को डिलीवरी होने वाले सोने की कीमत 0.35 फीसदी गिरकर 1,52,122 रुपये पर पहुंच गई. वहीं, इसी अवधि वाली चांदी की कीमत में 1.7 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. गिरावट के बाद यह 2,44,100 रुपये के स्तर पर आ गई है. रिटेल बाजार में चांदी प्रति किलो 5000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है, जबकि सोने में 810 रुपये प्रति किलो की नरमी देखी गई है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार (22 अप्रैल, 11:45PM तक) में सोने की कीमत में तेजी आई है तो वहीं चांदी सस्ती हुई है. गोल्ड की कीमतों में 3.98 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 4,705.02 डॉलर पहुंच गया. वहीं चांदी गिरकर 76.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

Source – Gold Price

रिटेल में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price in Hindi)

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है. सोने का भाव 1,52,320.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 810.00 रुपये यानी लगभग 0.53% की कमी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमत भी घटकर 2,44,650.00 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जिसमें 5,210.00 रुपये यानी करीब 2.09% की गिरावट आई है. यह गिरावट बाजार में कमजोर मांग और वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव को दर्शाती है.

Source – Bullions.co.in

यह भी पढ़ें: सोना ₹300 और चांदी ₹2700 टूटी, US-Iran टेंशन से दबाव में बाजार; अब केवल इस मीटिंग पर टिकी नजर

आपके शहर में सोने का ताजा रेट (Gold Price in Delhi-Chennai-Mumbai in Hindi)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,545₹14,249₹11,881
मुंबई₹15,474₹14,184₹11,605
दिल्ली₹15,489₹14,199₹11,620
कोलकाता₹15,474₹14,184₹11,605
बैंगलोर₹15,474₹14,184₹11,605
हैदराबाद₹15,474₹14,184₹11,605
केरल₹15,474₹14,184₹11,605
पुणे₹15,474₹14,184₹11,605
वडोदरा₹15,479₹14,189₹11,610
अहमदाबाद₹15,479₹14,189₹11,610
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
मुंबई₹2,649₹26,490₹2,64,900
दिल्ली₹2,649₹26,490₹2,64,900
कोलकाता₹2,649₹26,490₹2,64,900
बैंगलोर₹2,649₹26,490₹2,64,900
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
पुणे₹2,649₹26,490₹2,64,900
वडोदरा₹2,649₹26,490₹2,64,900
अहमदाबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया की इन दो स्मॉल कैप कंपनियों में एंट्री, खरीदे 15.8 लाख शेयर, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर?