₹4000 महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका; 24K, 22K और 18K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू बाजार में तेज उछाल देखने को मिला. MCX पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव मजबूत रहे, जहां सोना 1% और चांदी 1.5% से अधिक बढ़ी. रिटेल बाजार में भी कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का रुख बना रहा.

Silver-Gold Price Today (22 April 2026): 22 अप्रैल 2026, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई. सुबह 9:15 बजे MCX पर सोना लगभग 1% चढ़ा. 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाला कॉन्ट्रैक्ट महंगा होकर 1,53,126 रुपये के पार पहुंच गया.

वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1.5% से अधिक की तेजी देखी गई. इस बढ़त के बाद 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 2,48,663 रुपये के स्तर को पार कर गया.

रिटेल बाजार में चांदी लगभग 4,000 रुपये और सोना करीब 1,600 रुपये तक महंगा हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

bullions पर क्या है भाव? (Gold-Silver Price in Hindi)

22 अप्रैल को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. सोना प्रति किलो 1600 रुपये महंगा होकर 1,53,620 रुपये पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमतों में 3940 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सिल्वर इस तेजी के बात फिर 2.5 लाख के करीब पहुंच गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट?

घरेलू और MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में चांदी का रेट (Silver Price In Your Cities)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
मुंबई₹2,649₹26,490₹2,64,900
दिल्ली₹2,649₹26,490₹2,64,900
कोलकाता₹2,649₹26,490₹2,64,900
बेंगलुरु₹2,649₹26,490₹2,64,900
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
पुणे₹2,649₹26,490₹2,64,900
वडोदरा₹2,649₹26,490₹2,64,900
अहमदाबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
सोर्स – Good Returns

आपके शहर में सोने का रेट (24Karat-22Karat-18Karat Ka Bhav)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹15,599₹14,299₹11,854
मुंबई₹15,528₹14,234₹11,646
दिल्ली₹15,543₹14,249₹11,661
कोलकाता₹15,528₹14,234₹11,646
बेंगलुरु₹15,528₹14,234₹11,646
हैदराबाद₹15,528₹14,234₹11,646
केरल₹15,528₹14,234₹11,646
पुणे₹15,528₹14,234₹11,646
वडोदरा₹15,533₹14,239₹11,651
अहमदाबाद₹15,533₹14,239₹11,651
सोर्स – Good Returns

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के स्टॉक में आएगी 72% की तेजी, ऑर्डर बुक ₹5.79 लाख करोड़ के पार, 211% उछला शेयर