आशीष कचोलिया की इन दो स्मॉल कैप कंपनियों में एंट्री, खरीदे 15.8 लाख शेयर, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने एक बार फिर स्मॉल कैप शेयरों पर बड़ा दांव लगाया है. मार्च तिमाही में उन्होंने Indo SMC और Finbud Financial Services में करीब 15.8 लाख शेयर खरीदे. इन कंपनियों में उनकी एंट्री से बाजार में चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये स्टॉक्स भविष्य में मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं.

Ashish Kacholia Stock Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Stock : शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने एक बार फिर अपने दांव से बाजार का ध्यान खींच लिया है. मार्च तिमाही में उन्होंने दो नए स्टॉक्स में एंट्री लेकर करीब 26 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है. लगभग 16 लाख शेयरों (15,82,928 शेयर) की खरीद के साथ उन्होंने Finbud Financial Services और Indo SMC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. सवाल ये है कि क्या ये स्टॉक्स आने वाले समय में मल्टीबैगर बन सकते हैं? इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी दी गई है कि निवेशकों के लिए ये खबर क्यों है बेहद अहम और इन शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

Indo SMC में लगाया दांव

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने मार्च तिमाही में Indo SMC पर भरोसा जताते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

तिमाहीनिवेशककुल शेयरप्रतिशत हिस्सेदारी
मार्च 2026आशीष कचोलिया5,61,4052.46%
21 जनवरी 2026आशीष कचोलिया5,61,4052.46%
Source – Trendlyne

शेयर का प्रदर्शन

Indo SMC के शेयर इसी साल जनवरी 2026 में बाजार में लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग के बाद से अब तक 40% से ज्यादा की शानदार तेजी दिखा चुके हैं. फिलहाल यह शेयर करीब 209 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, इसकी शुरुआत डिस्काउंट लिस्टिंग से हुई थी, लेकिन उसके बाद शेयर ने अच्छी रिकवरी दिखाते हुए निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹454 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)0.00
पी/बी अनुपात6.88
इंडस्ट्री पी/ई59.38
कर्ज/इक्विटी अनुपात1.00
आरओई (ROE)43.27%
ईपीएस (TTM)0.00
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू28.84
फेस वैल्यू10
Source – Groww

Finbud Financial Services में एंट्री

आशीष कचोलिया ने एक और नए स्टॉक Finbud Financial Services में भी दांव लगाया है, जो हाल ही में बाजार में लिस्ट हुआ है.

तिमाहीनिवेशककुल शेयर (संख्या)प्रतिशत हिस्सेदारी
मार्च 2026आशीष कचोलिया10,21,5235.36%
Source – Trendlyne

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹266 करोड़
वर्तमान मूल्य (Current Price)₹139
उच्च / निम्न (High / Low)₹165 / ₹76.0
स्टॉक P/E27.2
डिविडेंड यील्ड0.00%
ROCE34.0%
ROE35.6%
फेस वैल्यू₹10.0
Source – Screener

कैसा है शेयर का हाल?

Finbud Financial Services नवंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के बाद से अब तक इसमें 11% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल यह शेयर करीब 139 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. हालांकि, गिरावट के बावजूद बड़े निवेशक की एंट्री यह संकेत देती है कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए संभावनाएं देखी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: 863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.