₹870 महंगी हुई चांदी, सोना ₹1.52 लाख पर, जानें 24-22-18 कैरेट गोल्ड के रेट, देखें अपने शहर के ताजा भाव

8 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. रिटेल बाजार, MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तीनों जगह गोल्ड-सिल्वर मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच चुकी है.

सोना और चांदी का भाव Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today 8 May 2026: 8 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है. रिटेल बाजार से लेकर MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. रिटेल मार्केट में सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है. वहीं MCX पर भी गोल्ड और सिल्वर में मजबूती बनी हुई है. गोल्ड 1,52,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी भाव 2,60,599 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की खरीदारी के चलते सोने-चांदी के दाम में यह उछाल देखने को मिल रहा है.

रिटेल में सोने-चांदी के रेट

आज 8 मई 2026 को रिटेल बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली. सोना 270 रुपये बढ़कर 1,53,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 0.18% की तेजी दर्ज की गई. वहीं चांदी 870 रुपये बढ़कर 2,60,910 रुपये प्रति किलो हो गई, जो 0.33% की बढ़त को दर्शाता है.

MCX पर क्या है रेट?

MCX पर भी आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. गोल्ड 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,52,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें करीब 0.31% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं MCX सिल्वर 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,60,599 रुपये प्रति किलो रहा और इसमें लगभग 0.80% की तेजी देखने को मिली.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी के भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी आई है. सोना 23.40 डॉलर प्रति औंस महंगा होकर 4,722.87 डॉलर के स्तर को पार कर गया, वहीं चांदी 0.27 डॉलर महंगी होकर 79.94 डॉलर पर कारोबार कर रही है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,384₹14,102₹11,772
मुंबई₹15,301₹14,026₹11,476
दिल्ली₹15,316₹14,041₹11,491
कोलकाता₹15,301₹14,026₹11,476
बेंगलुरु₹15,301₹14,026₹11,476
हैदराबाद₹15,301₹14,026₹11,476
केरल₹15,301₹14,026₹11,476
पुणे₹15,301₹14,026₹11,476
वडोदरा₹15,306₹14,031₹11,481
अहमदाबाद₹15,306₹14,031₹11,481
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
मुंबई₹2,701₹27,010₹2,70,100
दिल्ली₹2,701₹27,010₹2,70,100
कोलकाता₹2,701₹27,010₹2,70,100
बेंगलुरु₹2,701₹27,010₹2,70,100
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
पुणे₹2,701₹27,010₹2,70,100
वडोदरा₹2,701₹27,010₹2,70,100
अहमदाबाद₹2,701₹27,010₹2,70,100
Source – Groww

यह भी पढ़ें: गोल्ड पहुंचेगा ₹3 लाख, चांदी पहुंचेगी ₹5 लाख; अजय केडिया ने बताया कहां है बड़ा मौका