₹1750 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट, जानें अपने शहर के भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों रिकॉर्ड स्तरों के करीब कारोबार कर रहे हैं. सोना ₹1,53,210 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,55,830 प्रति किलो पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में मजबूती और बढ़ती मांग के चलते निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है.

गोल्ड-सिल्वर प्राइस Image Credit: Money9 Live

Gold Silver Price Today (7 May 2026): सोने और चांदी की कीमतों में आज 7 मई 2026 को घरेलू से लेकर MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. MCX पर गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट 1,52,715 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 2,55,826 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिटेल बाजार में 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि चांदी में 6 फीसदी से अधिक की मजबूत तेजी दर्ज की गई है.

रिटेल में क्या है सोने-चांदी के भाव? (Gold-Silver Price in Hindi)

रिटेल में आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली है. गोल्ड का भाव 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम (9:35AM तक) पर पहुंच गया है, जिसमें 480 रुपये यानी 0.31% की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं, सिल्वर की कीमत 2,55,830 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और इसमें 1,750 रुपये यानी 0.69% की तेजी देखने को मिली.

MCX पर क्या है सोने-चांदी के रेट?

MCX में आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है. गोल्ड का भाव 05 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट के लिए ₹1,52,715 दर्ज किया गया है, जिसमें 0.38% की बढ़त हुई है. वहीं, सिल्वर का भाव 03 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट के लिए ₹2,55,826.00 तक पहुंच गया है और इसमें 1.01% की तेजी दर्ज की गई है.

Source – MCX

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट?

घरेलू बाजार में भले ही सोने-चांदी की कीमतों में सुस्ती दिख रही है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. 9 बजकर 20 मिनट तक सोना 4,703.94 डॉलर प्रति औंस कारोबार कर रहा है. आज इसमें 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. वहीं, चांदी के भाव 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ें हैं.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,383₹14,101₹11,771
मुंबई₹15,214₹13,946₹11,415
दिल्ली₹15,229₹13,961₹11,430
कोलकाता₹15,214₹13,946₹11,415
बैंगलोर₹15,214₹13,946₹11,415
हैदराबाद₹15,214₹13,946₹11,415
केरल₹15,214₹13,946₹11,415
पुणे₹15,214₹13,946₹11,415
वडोदरा₹15,219₹13,951₹11,420
अहमदाबाद₹15,219₹13,951₹11,420
source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,751₹27,510₹2,75,100
मुंबई₹2,651₹26,510₹2,65,100
दिल्ली₹2,651₹26,510₹2,65,100
कोलकाता₹2,651₹26,510₹2,65,100
बैंगलोर₹2,651₹26,510₹2,65,100
हैदराबाद₹2,751₹27,510₹2,75,100
केरल₹2,751₹27,510₹2,75,100
पुणे₹2,651₹26,510₹2,65,100
वडोदरा₹2,651₹26,510₹2,65,100
अहमदाबाद₹2,651₹26,510₹2,65,100
Source – Good Returns