महंगा हुआ सोना-चांदी! सिल्वर ₹5166 चढ़ी, गोल्ड में ₹3238 का उछाल, आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

कई दिनों की गिरावट के बाद 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई है. MCX पर सोना 3,238 रुपये उछलकर 1,25,016 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,166 रुपये चढ़कर 1,52,979 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी है. जानें रिटेल बाजार के ताजा भाव.

गोल्ड सिल्वर के दाम. Image Credit: Tv9 Network

Gold Silver Price : कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद 23 नवंबर, सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव 3,238 रुपये यानी 2.66% की बढ़त के साथ 1,25,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में 5,166 रुपये यानी 3.49% का उछाल आया है और यह 1,52,979 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिल रही है. इस रिपोर्ट में जानेंगे कि आपके शहर में क्या है सोने चांदी के ताजा भाव?

रिटेल बाजार में क्या है सोने-चांदी का भाव? (Gold Silver Price 23 November)

रिटेल बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. सोने का भाव 2,950 रुपये यानी 2.41% की बढ़त के साथ 1,25,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत 3,800 रुपये यानी 2.54% उछलकर 1,53,410 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

MCX पर सोने का क्या है भाव?

MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 3,238 रुपये यानी 2.66% की बढ़त के साथ 1,25,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कारोबार के दौरान सोने ने 1,25,282 रुपये का हाई और 1,23,806 रुपये का लो बनाया. इसका पिछला बंद भाव 1,21,778 रुपये था.

MCX पर चांदी का क्या है भाव? (Gold Price on MCX)

MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 5,166 रुपये यानी 3.49% की तेजी के साथ 1,52,979 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. कारोबार के दौरान चांदी ने 1,53,037 रुपये का हाई और 1,49,053 रुपये का लो बनाया. इसका पिछला बंद भाव 1,47,813 रुपये था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी के रेट? (Silver Rate on MCX)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. सोना 85.58 डॉलर यानी 2.42% की बढ़त के साथ 3,626.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. कारोबार के दौरान सोने की कीमत में मजबूती बनी हुई है.

Source – Gold Price

चांदी के भाव में भी तेजी आई है. चांदी 0.89 डॉलर यानी 2.14% की बढ़त के साथ 42.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव (Silver Price in Delhi-Mumbai-Patna)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹1,750₹17,500₹1,75,000
मुंबई₹1,750₹17,500₹1,75,000
दिल्ली₹1,750₹17,500₹1,75,000
कोलकाता₹1,750₹17,500₹1,75,000
बेंगलुरु₹1,750₹17,500₹1,75,000
हैदराबाद₹1,750₹17,500₹1,75,000
केरल₹1,750₹17,500₹1,75,000
पुणे₹1,750₹17,500₹1,75,000
वडोदरा₹1,750₹17,500₹1,75,000
अहमदाबाद₹1,750₹17,500₹1,75,000
Source – Good Returns

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (1 ग्राम) (Gold Silver Price in Delhi-Mumbai-Patna)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹12,656₹11,600₹9,495
मुंबई₹12,656₹11,600₹9,491
दिल्ली₹12,671₹11,615₹9,506
कोलकाता₹12,656₹11,600₹9,491
बेंगलुरु₹12,656₹11,600₹9,491
हैदराबाद₹12,656₹11,600₹9,491
केरल₹12,656₹11,600₹9,491
पुणे₹12,656₹11,600₹9,491
वडोदरा₹12,661₹11,605₹9,496
अहमदाबाद₹12,661₹11,605₹9,496
Source – Good Returns

यह भी पढ़े- Adani के इस शेयर में 43% तक कमाई का मौका! Jefferies ने दी Buy रेटिंग, ₹3830 का दिया टारगेट