FY 2026–27: हरियाणा पहले 4 महीने में स्टेट GST कलेक्शन में टॉप, जुलाई में पोस्ट-सेटलमेंट SGST रहा 5135 करोड़

प्रवक्ता ने कहा कि यह सभी राज्यों में सबसे ज्यादा ग्रोथ थी और 17 फीसदी की राष्ट्रीय औसत ग्रोथ से काफी अधिक थी. राज्य सरकार ने अप्रैल में भी 2025–26 फाइनेंशियल ईयर में सभी राज्यों में स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स कलेक्शन में सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की थी.

हरियाणा स्टेट जीएसटी कलेक्शन. Image Credit: @Money9live

फाइनेंशियल ईयर 2025–26 में सभी राज्यों में स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (SGST) कलेक्शन में सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज करने के बाद, हरियाणा सरकार ने 2026–27 के शुरुआती चार महीनों में पोस्ट-सेटलमेंट SGST कलेक्शन की ग्रोथ में अपनी लीडिंग पोजीशन बरकरार रखी है.

पोस्ट-सेटलमेंट SGST कलेक्शन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्य के टैक्स अधिकारियों ने बताया कि जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट SGST कलेक्शन 5,135 करोड़ रुपये रहा, जबकि जुलाई 2025 में यह 4,027 करोड़ रुपये था, जिससे साल-दर-साल 28% की ग्रोथ दर्ज की गई. यह उस महीने के दौरान 13 फीसदी की राष्ट्रीय औसत ग्रोथ से दोगुने से भी अधिक है.

शुरुआती चार महीनों में रिकॉर्ड कलेक्शन

इसके अलावा, 2026–27 (अप्रैल–जुलाई) के शुरुआती चार महीनों में हरियाणा ने 9,680 करोड़ रुपये का पोस्ट-सेटलमेंट SGST कलेक्शन दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह 15,055 करोड़ रुपये था, जिससे 31 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. प्रवक्ता ने कहा कि यह सभी राज्यों में सबसे ज्यादा ग्रोथ थी और 17 फीसदी की राष्ट्रीय औसत ग्रोथ से काफी अधिक थी.

25 फीसदी से अधिक की ग्रोथ

अधिकारियों ने बताया कि जुलाई 2026 के दौरान सभी राज्यों में कुल GST रेवेन्यू में भी हरियाणा ने 25 फीसदी की सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत ग्रोथ 10 फीसदी थी. राज्य सरकार ने अप्रैल में भी 2025–26 फाइनेंशियल ईयर में सभी राज्यों में स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स कलेक्शन में सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की थी.

2025–26 में कितना था कलेक्शन?

CBIC रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा ने 2025–26 फाइनेंशियल ईयर में 48,289 करोड़ रुपये का पोस्ट-सेटलमेंट SGST कलेक्शन दर्ज किया, जो 2024–25 फाइनेंशियल ईयर में 39,743 करोड़ रुपये की तुलना में 21.5 फीसदी की ग्रोथ को दर्शाता है.

यह 5.7% के राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा था. अधिकारियों ने बताया कि 2025–26 फाइनेंशियल ईयर में हरियाणा का कुल GST कलेक्शन 8.6% बढ़ा, जो 6.4% की राष्ट्रीय घरेलू GST ग्रोथ रेट से अधिक था.

यह भी पढ़ें: चाबहार पोर्ट: भारत और ईरान के बीच बातचीत जारी, अमेरिकी प्रतिबंध हटने का इंतजार; इंडिया के लिए क्यों जरूरी है यह बंदरगाह?