Rajesh Exports ने कैसे ताजा की 2009 के सत्यम घोटाले की यादें?
राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में गुरुवार को 5% का लोअर सर्किट लग गया. यह गिरावट SEBI की बड़ी कार्रवाई के बाद आई है. बाजार नियामक ने कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और प्रमोटर राजेश मेहता पर तीन साल का सिक्योरिटीज मार्केट बैन लगाया है. SEBI ने कंपनी पर फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में गड़बड़ी, फंड डायवर्जन और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. जांच में FY21 से FY25 के दौरान विदेशी सब्सिडियरी कंपनियों से जुड़े राजस्व और लेनदेन पर सवाल उठाए गए हैं. खबर के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी और शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली है.
More Videos
SBI में है खाता? 1 अक्टूबर से इन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बदलने वाला है ATM से कैश निकालने का नियम
घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
