हर रोज भारत में कितना खपत होता है पेट्रोल-डीजल और LPG, अगर युद्ध से अटकी सप्लाई तो कितने दिन में हो जाएगा खत्म
जनवरी के आंकड़े बताते हैं कि भारत में पेट्रोल डीजल और LPG की खपत काफी बड़ी मात्रा में होती है. इस महीने LPG की कुल खपत 3033000 मीट्रिक टन, पेट्रोल 3511000 मीट्रिक टन और डीजल 7992000 मीट्रिक टन रही. अगर इसे रोज के औसत में बदलें तो देश में हर दिन करीब 97.8 हजार मीट्रिक टन LPG, 113.3 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल और 257.8 हजार मीट्रिक टन डीजल की खपत होती है.
India Fuel Consumption: इजरायल- ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में एनर्जी को लेकर चिंता बढ़ गई है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से क्रूड ऑयल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है क्योंकि देश अपनी लगभग 40 फीसदी एनर्जी जरूरतों के लिए खाड़ी देशों से इंपोर्ट पर निर्भर है.
युद्ध शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन स्थिति सामान्य होने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं. इस बीच कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में एनर्जी रिजर्व सीमित समय के लिए ही बचा है. हालांकि सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि भारत के पास पर्याप्त एनर्जी रिजर्व है और शॉर्ट टर्म में सप्लाई रुकने से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. देश के पास 64 दिनों का स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व है.
अगर देश में हर दिन इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल, डीजल और LPG की खपत पर नजर डालें तो यह काफी बड़ी मात्रा में होती है. पूरे महीने के आंकड़ों को रोज के औसत में बदलकर देखें तो तस्वीर और साफ हो जाती है. इससे समझ आता है कि भारत की एनर्जी जरूरत कितनी बड़ी है. जनवरी के आंकड़े बताते हैं कि देश हर दिन लाखों टन ईंधन का उपयोग करता है.
जनवरी में कुल कितनी रही खपत
जनवरी के दौरान देश में LPG पेट्रोल और डीजल की खपत काफी ज्यादा रही. इस महीने LPG की कुल खपत 3033000 मीट्रिक टन दर्ज की गई. वहीं पेट्रोल की खपत 3511000 मीट्रिक टन रही. डीजल की खपत सबसे ज्यादा 7992000 मीट्रिक टन रही. आंकड़ों से पता चल रहा है कि ट्रांसपोर्ट और घरेलू जरूरतों के लिए पेट्रोलियम प्रोडक्ट की मांग लगातार बनी हुई है. खास तौर पर डीजल की मांग सबसे अधिक रहती है क्योंकि इसका इस्तेमाल कई सेक्टर में होता है.
हर दिन कितनी LPG होती है इस्तेमाल
अगर जनवरी की कुल औसत LPG खपत की बात करें तो यह हर दिन करीब 97.8 हजार मीट्रिक टन LPG का इस्तेमाल होता है. LPG का सबसे ज्यादा यूज घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और छोटे इंडस्ट्री में भी इसका यूज होता है. इसी वजह से LPG की मांग पूरे साल स्थिर बनी रहती है.
पेट्रोल की रोजाना खपत कितनी
जनवरी में पेट्रोल की कुल खपत 3511000 मीट्रिक टन दर्ज की गई. अगर इसे रोज के औसत में बदलें तो देश में हर दिन लगभग 113.3 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत होती है. पेट्रोल की मांग मुख्य रूप से दोपहिया और कारों से आती है. शहरी इलाकों में प्राइवेट वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसी कारण पेट्रोल की मांग भी लगातार बनी हुई है.
डीजल की मांग सबसे ज्यादा
जनवरी में डीजल की कुल खपत 7992000 मीट्रिक टन रही. इसे दैनिक औसत में बदलने पर पता चलता है कि भारत में हर दिन करीब 257.8 हजार मीट्रिक टन डीजल का इस्तेमाल होता है. डीजल का यूज ट्रकों बसों और माल ढुलाई में बड़े पैमाने पर होता है. इसके अलावा खेती और कई इंडस्ट्री में भी डीजल का इस्तेमाल किया जाता है. इसी वजह से देश में डीजल की मांग पेट्रोल और LPG के मुकाबले काफी ज्यादा रहती है.
